फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are suffering due to power cut amid scorching heat in bareilly

Bareilly News: भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से बेहाल हुए शहर के लोग, 23 इलाकों में आज 10 घंटे कटौती

Thu, 15 May 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 11:24 AM IST
सार

बरेली में बुधवार को बिजली गुल होने से लोग बेहाल रहे तो बृहस्पतिवार को शहर के 23 इलाकों में कटौती घोषित है। कई इलाकों में सुबह से बिजली गुल रही। जिससे स्कूल और ऑफिस जाने वालों के लिए काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन
People are suffering due to power cut amid scorching heat in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले की बिजली आपूर्ति बुधवार को लड़खड़ा गई। शहरी इलाकों में सात से आठ घंटे तक बिजली कटौती की गई। तार जलने की वजह से पुराने शहर के तीन वार्डों में सुबह 11 बजे गई बिजली शाम चार बजे आई। कुतुबखाना फीडर से शाम सात बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। रिठौरा में भी तार टूटने के कारण बिजली 18 घंटे तक गुल रही। उपकेंद्रों पर शिकायतों का तांता लगा रहा। करीब सवा लाख लोग (25 हजार उपभोक्ता) परेशान रहे। बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में कटौती की गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थर्ड फीडर से जुड़े पुराने शहर के कटरा चांद खां व नवादा शेखान वार्ड में देर रात तक बिजली संकट बना रहा। वार्ड छह के पार्षद छंगामल मौर्य ने बताया कि दोनों वार्डों में करीब 12 हजार उपभोक्ता हैं। मंगलवार शाम को गई बिजली बुधवार सुबह सात बजे बहाल हुई। कुछ समय बाद ही फिर गुल हो गई। शाम साढ़े चार बजे और फिर साढ़े सात बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपकेंद्र पर संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ration Card E-KYC: केवाईसी में फंसा एक लाख लोगों का राशन, कोटेदार और पूर्ति विभाग के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी रोड पर दो ट्रांसफार्मरों में आग लगने से कुतुबखाना फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे गई बिजली शाम साढ़े सात बजे आई। शाहदाना उपकेंद्र के घेर जाफर खां में चार घंटे बिजली कटौती हुई। सुभाषनगर के प्रगति नगर बीडीए कॉलोनी में मंगलवार रात से गायब बिजली बुधवार सुबह नौ बजे के बाद आई। शाहदाना के मठ की चौकी इलाके में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण कटौती हुई। 

इन इलाकों में भी रही दिक्कत
अधिकारियों के मुताबिक, कई इलाकों में लोकल फाल्ट के चलते एक फेस कट गया। इस वजह से महानगर, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर, हरूनगला, सिविल लाइंस, रामपुर बाग, मिशन कंपाउंड, दुर्गानगर, शाहदाना, किला, सिविल लाइंस दो, सन सिटी, सिविल लाइंस तृतीय, डेलापीर, जगतपुर, सीबीगंज, राजेंद्रनगर, मढ़ीनाथ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रही। झिड़ीधाम नहर कटने से कई खंभे गिर गए। इससे धौरेरा माफी व आसपास के गांवों में मंगलवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आठ हजार से अधिक उपभोक्ता 18 घंटे तक परेशान रहे। एसडीई अरुण कुमार ने बताया कि लाइन ठीक कर बिजली सुचारु कर दी गई है।

जगतपुर उपकेंद्र से जुड़े 23 इलाकों में आज 10 घंटे कटौती
जगतपुर उपकेंद्र से जुड़े 23 इलाकों में बृहस्पतिवार को कटौती रहेगी। 33 केवी वर्टिकल के एसडीई पारस रस्तोगी के मुताबिक, उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर परिवर्तक को बदला जाएगा। इस वजह से जगतपुर समेत पनवड़िया, नवादा शेखान, रोहिली टोला, चक महमूद, सकलैन नगर, आकाशपुरम, सतीपुर, सेटेलाइट रोड, आजादनगर, राजनगर, मीरा की पैठ, सब्जी मंडी, बुखारपुरा, एजाज नगर गौटिया आदि इलाकों में सुबह छह से शाम चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed