फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers will get relief .. Today two trains will arrive at the junction

यात्रियों को मिलेगी राहत... आज बरेली जंक्शन पर आएंगी दो ट्रेनें

Mon, 01 Jun 2020 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get relief .. Today two trains will arrive at the junction
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने एक जून से 200 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली से चलकर पहली ट्रेन महामना एक्सप्रेस (02218) रात 9:47 बजे आएगी, जबकि पटना से चलकर रात 11:51 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस (02391) दिल्ली की ओर जाने के लिए पहुंचेगी।

विज्ञापन

सोमवार को जंक्शन पर पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस (02218 डाउन) आएगी। यह ट्रेन सोमवार को शाम 6.35 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 11.10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए सुबह 8.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे राजगीर (बिहार) से चलकर रात 11.51 बजे जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन


दो जून को आनंद बिहार से गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस रात 11.10 बजे जंक्शन पहुंचकर अगले दिन साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंचेगी। रक्सौल-आंनद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस भी दो जून को रात करीब 11.15 बजे जंक्शन पहुंचेगी। जंक्शन पर सोशल डिस्टेंसिग को लेकर सभी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। यात्रियों को ट्रेन के समय से डेढ़ घंटे पहले जंक्शन पहुंचना होगा। यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधे प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले वह वेटिंग हाल में ठहराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर खुले रहेंगे खानपान के स्टाल

करीब 70 दिन बाद स्टाल खुलेंगे। इसी के साथ चहल पहल भी वापस होगी। स्टाल पर खानपान की चीजें खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेलवे ने सभी स्टालों से पुराने सामान को हटाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जनता कर्फ्यू के बाद से खानपान के सभी स्टाल बंद कर दिए गए थे।

इज्जतनगर स्टेशन पर 419 रिजर्वेशन हुए रद्द

इज्जतनगर स्टेशन पर 419 यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराए जिससे टिकट विंडों से करीब पौने दो लाख रुपये की वापसी की गई। दूसरी ओर 292 यात्रियों ने करीब 15 लाख रुपये के रिजर्वेशन कराए। लॉक डाउन के बाद यह अभी तक सबसे अधिक रिजर्वेशन हुए हैं।

मुरादाबाद डिवीजन के सभी स्टेशनों पर एक ही गेट से एंट्री होगी। इसके अलावा सभी एंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे। यात्रियों का आवागमन केवल मेन गेट से ही होगा। - मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद रेल डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed