{"_id":"69ba6b3bab4694c672089954","slug":"passenger-dies-of-heart-attack-in-jammutawi-express-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में हार्टअटैक से यात्री की मौत, बरेली जंक्शन पर उतारा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में हार्टअटैक से यात्री की मौत, बरेली जंक्शन पर उतारा गया शव
Wed, 18 Mar 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:37 PM IST
सार
जम्मूतवी एक्सप्रेस में बेटा-बेटी के साथ सफर रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरेली जंक्शन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्री के शव को उतारा गया। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को यात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। यात्री की पहचान रायबरेली के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के गांव निवलगंज निवासी रामदीन के तौर पर हुई है। वह 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-सात में अपने बेटे राजेंद्र और बेटी रजनीश के साथ यात्रा कर रहे थे।
रामदीन हिमाचल में एक कंपनी में काम करते थे। राजेंद्र ने बताया कि रामपुर से ट्रेन चलने के बाद पिता रामदीन को सीने में दर्द के साथ बेचैनी की शिकायत हुई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर एसके वर्मा ने बताया कि ट्रेन के बरेली जंक्शन आने पर शव उतारने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई।