फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pasport

पासपोर्ट- फर्जी वेबसाइट से ठगे जा रहे हैं पासपोर्ट आवेदक

Wed, 11 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
pasport
बरेली। अगर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें। हाल ही में पासपोर्ट सेवा केंद्र ने आवेदकों से फर्जी वेबसाइट्स से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। पासपोर्ट आवेदन की फीस मात्र 1500 रुपये है, जबकि इन फर्जी वेबसाइट्स पर दो से चार हजार रुपये तक वसूली जा रही है। तत्काल सेवा में पासपोर्ट बनवाने के लिए फीस मौके पर ही जमा होती है, जबकि इन वेबसाइट्स पर फर्जी दावे करके मनमाने ढंग से फीस पहले ही जमा करा ली जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में आवेदकों का नुकसान हो रहा है। इसलिए ऐसी वेबसाइट्स से सावधान रहे।
विज्ञापन

जब कोई आवेदक ऑनलाइन फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोलता है तो सबसे पहले छह फर्जी वेबसाइट्स कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होती हैं। पासपोर्ट आवेदन फीस से अनजान लोग इन वेबसाइटों पर अपना ब्योरा भरना शुरू कर देते हैं। बाद में फीस जमा करने का ऑप्शन आता है, जो कि क्रेडिट कार्ड के जरिए होता है। यहां जैसे ही आवेदक अपना क्रेडिट कार्ड का ब्योरा भरता है तो उसके खाते से निर्धारित शुल्क 15 सौ रुपये के अलावा दो से चार हजार रुपये अलग से कट जाते हैं। जबकि उसकी रसीद सिर्फ 15 सौ रुपये की जनरेट होती है। ठगा गया आवेदक पासपोर्ट कार्यालयों पर ही अपनी समस्या बताता है तो पता चलता है कि उसने आवेदन किसी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से किया है। पासपोर्ट अधिकारी एम. नसीम ने पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी से आग्रह किया है कि फर्जी वेबसाइट्स बंद करा दी जाएं। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने इस बारे में संचार मंत्रालय से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन

यह हैं फर्जी वेबसाइट
- www.indiapassport.org
- www.online-passportindia.com
- www.passportindiaportal.in
- www.passport-india.in
- www.passport-seva.in
- www.applypassport.org
सरकारी वेबसाइट पर करें आवेदन
www.passportindia.gov.in
‘अनधिकृत वेबसाइट्स पर पासपोर्ट आवेदन हो रहे हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि इन वेबसाइटों पर मनमानी वसूली हो रही है। हमने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आग्रह किया है, इन वेबसाइट्स को तत्काल बंद करा दिया जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- एम. नसीम, पासपोर्ट अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed