{"_id":"dc4113b150947c8c3e863acdb2461437","slug":"party-membership-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के आधे सदस्य ही बना सकी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के आधे सदस्य ही बना सकी कांग्रेस
बरेली
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को 31 दिसंबर तक जिले में एक लाख सदस्य बनाने थे। जिला और महानगर संगठन के दावे पर यकीन करें तो अब तक सिर्फ आधे ही बन पाए हैं। हालांकि लक्ष्य पूरा न हो पाने की वजह से पार्टी हाईकमान ने अब सदस्य बनाने के लिए सारी इकाइयों को 28 फरवरी तक का मौका दे दिया है।
तीन महीने से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए कांग्रेस की जिला इकाई और शहर इकाई ने 50-50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए सारी इकाइयों के पदाधिकारियों को बुक दे दी गई थीं और हाईकमान से तय 31 दिसंबर की तिथि तक बुक वापस मांगी गई थीं। विधानसभा, ब्लाक और वार्ड इकाइयों ने इस हद तक सुस्ती दिखाई कि निर्धारित तिथि तक रसीदें लौटाईं नहीं। पार्टी सूत्र अंदरखाने स्वीकार करने से परहेज नहीं करते कि सदस्य बनने के लिए लोगों में उत्साह नहीं है। बहरहाल, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि अभी 20-22 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। अब चूंकि पार्टी हाईकमान ने सदस्यता की तिथि बढ़ा दी है इसलिए लक्ष्य भी पूरा कर लेंगे। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने बताया कि शहर की सभी इकाइयों और पदाधिकारियों से जुटाई जानकारी के मुताबिक, लगभग 25 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। बाकी सदस्य बनाने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान भाजपा की तरह मिस्ड कॉल करके नहीं चलाया जा रहा है, जिसमें सदस्य का रिकार्ड ही नहीं लिया जाता। कांग्रेस अपने सदस्य बनने वाले से बाकायदा फार्म भरवाती है, फोटो और पांच रुपये सदस्यता शुल्क भी लेती है, इसीलिए इसमें समय लग रहा है।