{"_id":"66e791a96d89d6e2f80bd80a","slug":"pagdhar-procession-taken-out-with-great-pomp-in-faridpur-bareilly-news-c-4-1-bly1039-482145-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में धूमधाम से निकाली पग्धार शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में धूमधाम से निकाली पग्धार शोभायात्रा
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
फरीदपुर। नगर में धूमधाम से पग्धार शोभायात्रा निकाली गई। यह मौनी महादेव शिव मंदिर मोहल्ला परा से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होती हुई वापस मौनी महादेव मंदिर आकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में देवी-देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। हजारों की संख्या में लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इसमें शामिल हुए। मां दुर्गा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र थी। कस्बेवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, राम दरबार, भगवान गणेश, मां दुर्गा की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
पग्धार में कस्बे के चारों तरफ शरबत, दूध, गंगाजल की धार लगाई जाती है। पग्धार शोभायात्रा में पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। श्री दुर्गा देवी पग्धार शोभायात्रा में अध्यक्ष राजन बाबू कश्यप कारीगर, हजारीलाल कश्यप कोषाध्यक्ष, महेन्द्र कश्यप, दीनदयाल कश्यप, बुद्ध सेन कश्यप समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद