फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy procurement has yet to begin at 64 centres.

Bareilly News: 64 केंद्रों पर अब तक शुरू नहीं हुई धान खरीद

Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement has yet to begin at 64 centres.
बरेली। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की रफ्तार धीमी है। 140 धान क्रय केंद्रों में से अब तक सिर्फ 76 पर ही खरीद शुरू हुई। पीसीएफ के 18 केंद्र भी अब तक बंद हैं। डीएम अविनाश सिंह ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को सत्यापित किसानों से संपर्क कर खरीद कराने और बंद पड़े केंद्रों को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 521 किसानों से 2,355 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। पंजीकृत 4,800 किसानों में से 3,774 का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने एआर कोऑपरेटिव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और सभी खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि केंद्र प्रभारी सत्यापित किसानों से संपर्क करें और खरीद में तेजी लाएं। पीसीएफ के 18 केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने और लेखपाल स्तर पर किसानों का सत्यापन लंबित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम को क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा। केंद्र प्रभारियों को अतिरिक्त मजदूर लगाने, बायोमीट्रिक सत्यापन कराने के लिए बैठक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed