दशहरा पर बरेली में कड़ी सुरक्षा: तीन कंपनी पीएसी और 15 क्यूआरटी तैनात, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी
बरेली में दशहरा पर रावण दहन के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों और रावण दहन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एहतियात के तौर पर अग्निशमन की आठ टीमों को भी लगाया गया है। इस दौरान तीन कंपनी पीएसी और 15 क्यूआरटी भी लगाई गई हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
दशहरा पर शहर में छह स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इन दिनों कुछ विवादित बयानों को लेकर माहौल भी गरमाया हुआ है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन सतर्कता से काम ले रहा है। रावण दहन के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए हैं। जिन स्थानों पर रावण दहन होना है, वहां सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। किसी भी समस्या से निपटने के लिए 15 क्यूआरटी को भी लगाया गया है।
Traffic Diversion: बरेली में दशहरे पर बदली यातायात व्यवस्था, रात एक बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
मंडलायुक्त और आईजी के अधिकारियों ने की पैदल गश्त
दशहरा से एक दिन पहले शुक्रवार रात मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य ने फोर्स के साथ शहर के कई इलाकों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने चौपुला चौराहे से बिहारीपुर चौकी होते हुए कोतवाली तक इलाके में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव आदि भी रहे।
कहां कब होगा पुतला दहन
शनिवार सुबह लगभग 11 बजे नवमी तिथि समाप्त हो गई। इसके बाद दशमी शुरू हो गई। इसी क्रम में अधिकांश जगह पुतला दहन रात आठ से नौ बजे के बीच होगा। इसमें श्री रानी महालक्ष्मीबाई चौधरी मोहल्ला की ओर से हार्टमन मैदान पर रात नौ बजे, श्री रामलीला समिति वनखंडी नाथ मंदिर मेला मैदान पर रात नौ बजे, पर्वतीय सांस्कृतिक समाज की ओर से बीआई बाजार के एमईएस मैदान पर रात 8:30 बजे पुतला दहन होगा। इसके अलावा दशहरा कमेटी की ओर से कैंट सदर के गोला बगिया मैदान पर रात आठ बजे और पंजाबी की ओर से माडल टाउन स्थित इंदिरा पार्क में रात नौ बजे किया जाएगा। मेला भी लगाया गया है।