फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   oxygen demand as per requirement: commissioner

मरीजों की संख्या के हिसाब से तय करें ऑक्सीजन की मांग

Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
oxygen demand as per requirement: commissioner
बरेली। मंडल के जिलों में ऑक्सीजन के संकट पर मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सीएमओ से कहा कि है कि वे मरीजों की संख्या के हिसाब से ऑक्सीजन की मांग भेजें। किसी मरीज को ऑक्सीजन के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुक्रवार को एडी हेल्थ सहित सभी सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक कर कोविड संक्रमितों के उपचार आदि के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ऑक्सीजन का संकट खत्म नहीं हो पा रहा है। यानी जिले में ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रही है। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने एडी हेल्थ डॉ. एसके अग्रवाल सहित बदायूं, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर के सीएमओ के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन की जरूरत है उसका निर्धारण करें, ताकि डिमांड के अनरूप शासन स्तर पर बात कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। एडी हेल्थ ने कहा कि जितनी ऑक्सीजन उपलब्ध हो रही है उसे मंडल के सभी कोविड अस्पतालों में भेजा जा रहा है। मंडलायुक्त ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कालाबाजारी पर नजर रखी जाए। यदि कोई इसमें संलिप्त पाया जाए तो तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके लिए मंडल के सभी जिलों के सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक कर मरीजों की संख्या के हिसाब से ऑक्सीजन की मांग भेजने को कहा गया है। ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे, इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह और औषधि प्रशासन लगातार बात की जा रही है। - आर. रमेश कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए नहीं... ऑक्सीजन की नहीं होने देंगे कमी
अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण होने पर मरीज घबराए नहीं, बल्कि डॉक्टर से बात कर उपचार लें। उन्होंने कहा ऑक्सीजन सेचुरेशन 90 रह जाने पर मरीज पेट के बल लेटकर इसे दो से चार फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अफसर और वह खुद लगातार प्रयास कर रहे हैं कि ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने नोडल अफसरों को क्षेत्रवार घूमकर लोगों को गाइडलाइन की जानकारी देने और ऑक्सीजन, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

रेमडेसिविर इंजेक्शन कराए उपलब्ध
औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि कोविड अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं, डॉक्टर जरूरत के अनुसार मरीज को इंजेक्शन देंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह आठ टन ऑक्सीजन आई थी, इसे प्लांट के माध्यम से वितरित किया गया। रात तक 13 टन ऑक्सीजन और आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed