{"_id":"5e050bc58ebc3e87ab491b6a","slug":"other-bareilly-news-bly3895634199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अधिकार बहाली के खिलाफ कोर्ट में पैरवी करेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अधिकार बहाली के खिलाफ कोर्ट में पैरवी करेंगे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर प्रकरण
विशेष सचिव राजीव शर्मा ने इस बाबत डीएम को दिए निर्देश
बरेली। हाईकोर्ट से स्टे के बाद नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल हो गए हैं लेकिन कोर्ट में इस स्टे के खिलाफ अब डीएम नितीश कुमार पैरवी करेंगे। विशेष सचिव राजीव शर्मा की ओर से इस संबंध में डीएम को आदेश दिया गया है।
नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ नगर पालिका के कर्मचारियों ने आठ माह का वेतन न देने की शिकायत की थी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण समेत अन्य कामों में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई थीं। इस पर तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने 18 अगस्त को शहला ताहिर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। चेयरमैन ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की तो 24 सितंबर को उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया। इस पर नवंबर में एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह ने नवाबगंज के ईओ को पत्र भेजकर चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल करने के निर्देश दिए। इस मामले में अब विशेष सचिव राजीव शर्मा ने डीएम को आदेश जारी किया है कि वह इस कोर्ट की अगली तारीख पर प्रभावी तरीके से पैरवी सुनिश्चित कराएं। साथ ही शासन से अब तक के मांगे गए जवाब में शहला ने जो भी स्पष्टीकरण दिए हैं, उनकी कॉपी भी शासन को एक हफ्ते में उपलब्ध कराएं।