फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कान्हा के पशुओं की बीमारी से इंसानों को भी खतरा

Mon, 04 Nov 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। कान्हा उपवन में गोवंश की मौत को लेकर पशु चिकित्सकों के संगठन इंडियन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वेटनरी रिसर्च ने मुख्यमंत्री को दोबारा पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि कान्हा में इतने पशुओं की मौत के पीछे कोई गंभीर संक्रमण हो सकता है, जो इससे इंसानों को भी खतरा बन सकता है। लिहाजा, आईवीआरआई के पशु वैज्ञानिकों की मदद से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

बता दें कान्हा में पिछले दिनों गोवंश की मौत को लेकर जमकर घमासान मचा था। मेयर उमेश गौतम ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। वहीं, नगर निगम ने दस्तावेज गायब करने के आरोप में संचालक आचार्य संजीव गौड़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इस मामले को लेकर इंडियन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वेटनरी रिसर्च के संस्थापक सचिव एवं आईवीआरआई के रिटायर्ड संयुक्त निदेशक डॉ. ऋषींद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पत्र लिखकर पशु वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराने को कहा है। उनका कहना है कि वहां पशुओं की मौत का कारण गंभीर बीमारी भी हो सकती है। यह बीमारियां पशुओं से इंसानों में भी आ सकती हैं, इसलिए आईवीआरआई की मदद से जांच कराई जाए। उन्होंने पत्र की कॉपी भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की सचिव डॉ. नीलम बाला को भी भेजी है।
विज्ञापन


‘जिन गायों की हुई मौत, वे बीमार थीं’
नगर निगम ने नवागत डीएम नितीश कुमार को भी कान्हा की रिपोर्ट भेजी है। इसमें कहा गया है कि वहां का संचालन अब नगर निगम ने अपने हाथ में ले लिया है। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं, पशुओं के उपचार के लिए कैंप लगाया जा रहा है। सांड़ के लिए अलग शेड का इंतजाम हो रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि कान्हा में बीमार और लाचार पशु भी आते हैं, ऐसे ही पशुओं की मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed