{"_id":"5d83dd008ebc3e013c6cb370","slug":"other-bareilly-news-bly376845236","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हेमंत बिष्ट की शहादत को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हेमंत बिष्ट की शहादत को किया सलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति के तत्वाधान में एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी के सहयोग से यूबी एरिया, स्टेशन हेडक्वॉर्टर, जेआरसी और अन्य सैन्य यूनिटों ने गुरुवार को लेफ्टीनेंट हेमंत बिष्ट (शौर्य चक्र मरणोपरांत) की पुण्यतिथि पर कैंट रोड स्थित हेमंत द्वार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मौजूद रहे शहीद हेमंत बिष्ट के पिता कर्नल गोविंद सिंह बिष्ट ने बेटे की स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद ब्रिगेडियर पी चौधरी, कर्नल रवि बोरा, कर्नल डीएस पटवाल, कर्नल पी अमित, कर्नल सक्सेना, कर्नल डॉ. रमेश महर, रिटायर्ड कर्नल एमसी पंत और पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत सिंह अहलावत और समिति के अध्यक्ष पीसी पाठक ने पुष्प चक्र श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने सहयोग किया। यहां समिति के उपाध्यक्ष एनडी पांडे, भूपाल सिंह बिष्ट, केपीएस बिष्ट व अन्य मौजूद रहे।
वहीं, अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से शहीद हेमंत बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने शहीद हेमंत के जीवन से परिचय कराते हुए उनके बलिदान से युवाओं को देश प्रेम का सबक लेने का सुझाव दिया।