फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

वीवीआईपी नंबर लेने की अब एक लाख से शुरू होगी बोली

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। वाहनों पर आकर्षक और अति महत्वपूर्ण नंबरों के शौकीन लोगों को अब छह गुना ज्यादा जेब ढीली करनी पडे़गी। अब तक वीआईपी नंबरों की अधिकतम रिजर्व प्राइस 15 हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। हालांकि यदि कोई व्यक्ति आकर्षक नंबर नहीं लेता है तो उस नंबर को दोपहिया वाहन स्वामी को कम कीमत में भी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन (एआरटीओ) आरपी सिंह के मुताबिक जिले में 346 नंबरों को वीवीआईपी, वीआईपी नंबरों की श्रेणी में रखा गया था। इन नंबरों को 4 श्रेणी में बांटा गया था। पहली श्रेणी के नंबर को बुक कराने के लिए रिजर्व राशि 15 हजार रुपये थी, तो दूसरी श्रेणी के लिए साढे़ सात हजार, तीसरे के लिए 6 हजार और चौथी श्रेणी में तीन हजार रुपये से नंबर बुक कराए जाते थे। दो सीरीज में इन नंबरों को बुक करने लिए रिजर्व राशि से ऊपर बोली लगाकर ही नंबर को खरीदा जा सकता था, लेकिन एक बार फिर शासन की ओर से इन नंबरों की कीमत बढ़ा दी गई है। नए आदेश के तहत चार पहिया वाहनों के वीवीआईपी नंबर के लिए अब एक लाख से ऊपर और दो पहिया वाहनों के लिए 20 हजार से ऊपर बोली लगेगी।
विज्ञापन


अति आकर्षक 17 रजिस्ट्रेशन नंबर
श्रेणी एक में 17 नंबर 0001, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 1111, 2222, 4444, 5555, 7777, 8888 व 9999 के अलावा 786 को भी वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए चार पहिया स्वामी को बोली एक लाख रुपये से शुरू करनी होगी। ये नंबर नहीं खरीदे जाते तो दोपहिया वाहन स्वामी 20 हजार रुपये से बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अति महत्वपूर्ण 46 रजिस्ट्रेशन नंबर
दूसरी श्रेणी में 0010, 11, 22, 33, 44, 55, 66, 77, 88, 99, 100, 111, 200, 222, 300, 333, 400, 444, 500, 555, 600, 666, 700, 777, 800, 888, 900, 999, 1000, 1100, 2000, 2200 की सीरीज में कुल 46 नंबर वीआईपी हैं। इन नंबर्स के लिए 50 हजार रुपये से बोली शुरू करनी होगी।

आकर्षक रजिस्ट्रेशन में 96 नंबर
तीसरी श्रेणी में 0018, 27, 36, 45, 54, 63, 70, 72, 81, 90, 101, 214, 909, 1001, 1200, 1300, 1400, 1500, 1600, 1700, 1800, 1900, 2002, 2100, 2300, 2400, 2500, 2600, 2700 की सीरीज में कुल 96 नंबरों की नीलामी के लिए 25 हजार रुपये से बोली लगानी शुरू करनी होगी।


महत्वपूर्ण रजिस्ट्रेशन में 187 नंबर
चौथी श्रेणी के नंबर 0020 से 80 तक 7 नंबर, 202 से 808 तक 7 नंबर, 1122 से 1199 तक आठ नंबर, 2211 से 2299 तक नौ नंबर, 3311 से 3399 तक नौ नंबर, 4411 से 4499 तक नौ नंबर, 5511 से 5599 तक नौ नंबर समेत 6611 से 6699 तक नौ नंबर समेत 1881 व अन्य नंबरों के लिए 15 हजार रुपये से बोली शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed