{"_id":"60d4ded98ebc3ecbfb228afb","slug":"one-hundred-rupees-left-someone-s-account-was-emptied-bareilly-news-bly450931599","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के छोड़े सौ रुपये, किसी का खाता ही खाली कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के छोड़े सौ रुपये, किसी का खाता ही खाली कर दिया
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
बैंक मित्र की ठगी के शिकार अन्य लोग भी आए सामने
विज्ञापन
बरेली। शाही के गांव कुल्छा से फरार हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के कलेक्शन एजेंट (बैंक मित्र) की ठगी के कुछ अन्य पीड़ित भी सामने आए हैं। इन लोगों में भी उसने किसी के खाते में जमा रुपये हड़प लिए तो किसी के जमा करने को दिए रुपये हड़पे। लोगों का कहना है कि अगर रुपये वापस नहीं मिले तो वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
बैंक मित्र की ठगी के शिकार 35 लोग बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप था कि बैंक मित्र उनके खातों से करीब 13 लाख रुपये का गबन करके फरार हो गया। कलेक्शन सेंटर पर भी उसने ताला डाल दिया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को जब कुल्छा गांव में लोगों से बात की गई तो सामने आया कि वहां कई अन्य लोग भी उसकी ठगी के शिकार हुए हैं, जिन्होंने अभी अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गांव वालों का कहना है कि अगर जल्दी ही उनके रुपये वापस नहीं दिलाए गए तो वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
पति की मौत के बाद जोड़े थे सौ-सौ रुपये
कुल्छा निवासी गीता देवी के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। जैसे-तैसे उन्होंने सौ-सौ रुपये करके दो साल में करीब 27 हजार रुपये जमा किए थे। मगर बैंक मित्र ने उनके खाते से सारे रुपये निकाल लिए।