फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one death, 12 injured in roof colision

खपरैल गिरने से एक की मौत, दर्जन भर घायल

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
one death, 12 injured in roof colision
बिथरी चैनपुर। गांव मानपुर भगवतीपुर राजाराम में शादी वाले घर में विदाई से पहले अचानक खपरैल गिर पड़ी। हलवाई तिलहर निवासी संजीव की उसमें दबकर मौत हो गई और दर्जन भर लोग घायल हो गए। हादसे के चलते विदाई दोपहर बाद हो सकी।
विज्ञापन

मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव में शुक्रवार को हरिशंकर यादव की बेटी की बरात बिशारतगंज क्षेत्र से आई थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे विदाई की तैयारियां चल रही थीं और घर में पड़ी खपरैल में नाश्ता बन रहा था। अचानक खपरैल भरभराकर गिर पड़ी और उसके नीचे नाश्ता बना रहे हलवाई तिलहर निवासी संजीव, उनके साथी प्रदीप, सूरज, राहुल और अतुल दब गए। बरसात के चलते वहां बैठे हरिशंकर का बेटा चरण सिंह, दामाद भमोरा के गांव रुद्रपुर निवासी विनोद यादव, उनकी बेटी तीन वर्षीय कोमल, बिशारतगंज के गांव भेटा निवासी दूसरे दामाद वीरेश और सुनीता आदि भी खपैरल के मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला मगर तब तक हलवाई संजीव की मौत हो चुकी थी। अन्य सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शादी वाले घर में मची चीखपुकार
परिवार वालों के मुताबिक, बरात घर से कुछ दूरी पर रोकी गई थी लेकिन खाना बनाने का इंतजाम घर में ही किया गया था। बरसात के चलते कुछ लोग वहां आकर सो गए थे। वहीं घर में हंसी-खुशी से विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच खपरैल गिरी तो वहां सो रहे लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इससे वहां चीखपुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। अन्य कार्यों में व्यस्त घर में मौजूद सभी लोग खपरैल की ओर दौड़ पड़े। जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर घायलों को वहां से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन शादी वाले घर में हलवाई की मौत होने से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed