फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now dead body of old woman found in Mirganj, suspicion of murder

Bareilly News: अब मीरगंज में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now dead body of old woman found in Mirganj, suspicion of murder
मीरगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव गूला में श्मशान भूमि के पास 62 साल की रेशमा देवी शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव पर जेवर मौजूद थे, हत्या की आशंका में शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगलवार को स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

रेशमा देवी अपने पुत्र रोहताश कुमार के साथ 12 अक्तूबर को अपनी दवा लेने एवं परचून की दुकान का सामान लेने मीरगंज गई थीं। रोहताश ने अपनी मां को दवा और दुकान का सामान दिलवाकर एक टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया था। वह खुद किसी काम से रुक गए थे। रोहताश अपना काम निपटाकर शाम को घर पहुंचे तो मां के न पहुंचने की जानकारी हुई। तब से परिवार रेशमी की तलाश में जुटा था। वह नहीं मिलीं तो 13 अक्तूबर को मीरगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार शाम रोहतास फिर मां की तलाश कर रहे थे। उन्हें श्मशान भूमि के पास बदबू आई तो सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर देखा तो रेशमा देवी का सड़ा गला शव मिला। उनके गले में चांदी की चेन, कानों में कुंडल देखकर शव की पहचान की। शव मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस पहुंच गई। फिर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश मिश्रा, सीओ हर्ष मोदी समेत कई अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य लिए। शव काफी खराब स्थिति में था पर चोट जैसे निशान नहीं दिखे। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात के मुताबिक वृद्धा को उनके बेटे ने एक परिचित टेंपो वाले के साथ बैठाया था। टेंपो वाले ने उन्हें उस तिराहे पर उतार दिया जहां से उनका घर करीब पौन किमी है और पैदल ही जाना पड़ता है। बताया कि इस जगह से थोड़ा आगे जाकर वह एक पेड़ के नीचे सुस्ताने को बैठ गईं। उन्हें बैठे हुए भी एक ग्रामीण ने देखा जिसने बाद में परिवार व पुलिस को ये जानकारी दी है। पेड़ के नीचे रखा उनका थैला भी किसी को मिला जो परिवार को लौटा दिया गया, अब तफ्तीश इस बात की होनी है कि महिला वहां कैसे पहुंची जहां उसका शव मिला, मौत की वजह भी जाननी है।

मीरगंज सर्किल के शाही थाना क्षेत्र की छह महिलाओं की पिछले पांच महीने में मौत हुई थी। इनमें से पांच मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई। गला दबाकर हत्या के इन मामलों को शुरू में किसी सीरियल किलर की हरकत माना जा रहा था पर अधिकांश खुलासों में घटनाएं अलग वजहों से पाई गईं। केवल आनंदपुर की महिला प्रेमवती की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। इसमें भी ईट भट्ठा संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पर आरोप साबित नहीं हो सके। पुलिस को परिवार के किसी करीबी शख्स पर शक है, जल्दी खुलासे की उम्मीद है।


महिला की मौत की वजह मंगलवार को पोस्टमार्टम से साफ होगी। उसके शरीर पर सभी जेवर मौजूद थे, शरीर पर कोई चोट भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed