फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now BDA in mahender nagar

अब महेंद्र नगर पर बीडीए की नजर

Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Now BDA in mahender nagar
बरेली। डोहरा रोड पर बसाई गई अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी रहेगी। बीडीए अफसरों की नजर अब इसी रोड की सबसे पुरानी कॉलोनियों में से एक महेंद्र नगर कॉलोनी पर नजर है। यह कॉलोनी भी उसी महेंद्र प्रधान की है जिसकी सुपर सिटी के पीछे बन रही अवैध कॉलोनी के साथ पिछले दिनों बीडीए ने घर, मार्केट और बरातघरों पर भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास से जुड़े डोहरा रोड पर करीब 15 सालों से अवैध कॉलोनियां विकसित करने का खेल चल रहा है। अब इस इलाके में अवैध कॉलोनियों की भरमार हो चुकी है। बुधवार को बीडीए ने डोहरा रोड पर अभियान की शुरुआत करते हुए सुपर सिटी के पीछे 20 बीघा क्षेत्रफल में बन रही महेंद्र प्रधान की अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाई थी। शुक्रवार को उसके बारातघर, मकान और मार्केट को भी सील कर कंपाउंडिंग के लिए दो करोड़ रुपये की रकम निर्धारित की थी। शनिवार को महेंद्र प्रधान ने कुछ रकम जमा कर सील खुलवा ली है। बीडीए अफसरों के मुताबिक महेंद्र प्रधान ने शेष रकम भी जल्द जमा करने की बात कही है।
विज्ञापन

अफसरों ने यह भी साफ किया कि डोहरा रोड पर अभियान अभी जारी रहेगी। दरअसल महेंद्र प्रधान ने इसी रोड पर महेंद्र नगर और गायत्री नगर समेत कई और अवैध कॉलोनी बसाई हैं। बीडीए अब इन कॉलोनियों में बने मकानों की भी जांच कराएगा। जिन मकानों की कंपाउंडिंग नहीं होगी, उन्हें सील किया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि डोहरा रोड और पीलीभीत बाईपास पर अवैध कालोनियों की भरमार है। इन सभी को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed