फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No trace of GRP constable pistol stolen in train

Bareilly: लखनऊ से मुरादाबाद चल रही जांच, फिर भी नहीं लगा जीआरपी सिपाही की पिस्टल का सुराग

Wed, 13 Dec 2023 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 12:06 AM IST
सार

शहीद एक्सप्रेस में जीआरपी सिपाही की पिस्टल चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट मुरादाबाद जीआरपी थाने में कराई गई। वहां से विवेचना बरेली भेज दी गई। जीआरपी लखनऊ से मुरादाबाद तक जांच कर रही है, लेकिन अब तक पिस्टल का सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
No trace of GRP constable pistol stolen in train
जीआरपी थाना बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद एक्सप्रेस से जीआरपी के हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी होने के मामले में ढाई महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बरेली जीआरपी अब पीएनआर नंबर के जरिये उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटा रही है। लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक जांच चल रही है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन


21 सितंबर को 14673 शहीद एक्सप्रेस में लखनऊ से मुरादाबाद के बीच स्क्वॉड में जीआरपी थाना चारबाग के हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह और सिपाही विनय कुमार सोनकर की तैनाती थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह की पिस्टल और 10 कारतूस चोरी हो गए थे। 

विज्ञापन

मुरादाबाद में कराई गई थी रिपोर्ट 
ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर सुरजीत प्रताप सिंह ने वहां जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिस्टल बरेली में कैंट स्टेशन के पास गुम हुई थी। ऐसे में मामले की विवेचना मुरादाबाद से बरेली भेज दी गई।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटाया गया है। कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की गई है। हो सकता है कि सिपाही की गलती से पिस्टल कहीं गिर गई हो। फिलहाल, मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed