फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No arrest of dowry death accused, anger among farmers

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, किसानों में गुस्सा

Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
No arrest of dowry death accused, anger among farmers
नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अब तक अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज उत्तर प्रदेश किसान सभा ने एसडीएम मल्लिका नैन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। किसान सभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने 10 जुलाई को एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम ज्योरा मकरंदपुर निवासी व उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकारिणी सदस्य भगवानदास की पुत्री रुबी का विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सभापुर गांव के जगमोहन के साथ हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने पर 25 अप्रैल को उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता ने उसके पति जगमोहन, ससुर हरीराम मौर्य, जेठ ओमप्रकाश, भानु, इन्द्रजीत व ननद कन्या पर थाना हाफिजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस उसके पति जगमोहन व ससुर हरीराम मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी पुलिस पकड़ से दूर है। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री हेमराज वर्मा, मंगलसेन मौर्य, भगवानदास मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed