फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No action was taken against the accused who assaulted the watchman, staged a protest

Bareilly News: चौकीदार से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, दिया धरना

Sun, 14 Jul 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
No action was taken against the accused who assaulted the watchman, staged a protest
नवाबगंज। हाफिजगंज थाने में तैनात एक चौकीदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। बाद में कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज में तैनात एक चौकीदार की बेटी के साथ गांव के कुछ दबंगों ने अभद्रता कर दी थी, जिसकी शिकायत जब किशोरी के पिता दलित चौकीदार ने आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने किशोरी के पिता और परिजनों को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबंगों से सांठगांठ कर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इससे नाराज किशोरी के परिजनों ने भीम आर्मी एकता मिशन के साथ सीओ हर्ष मोदी से मिलकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की, लेकिन एक सप्ताह बीते जाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष सुरजीत गौतम के नेतृत्व में सीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरजीत कुमार, अतुल बाल्मीकि, किवास बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed