{"_id":"676f0f3befe1d01c1c0572b8","slug":"no-action-in-case-of-murder-of-villager-bareilly-news-c-4-1-bly1039-549985-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में 21 दिसंबर शनिवार शाम अलाव जलाने के लिए पत्ते लेने गये ग्रामीण की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
बहादुरपुर निवासी 60 वर्षीय नेतराम नेत्रहीन थे। वह अलाव जलाने के लिए अपने खेत से पत्ते लेने गये थे, फिर घर वापस नहीं पहुंचे। रविवार सुबह पड़ोसी खेत मालिक खेत में पानी लगाने गया तो नेतराम का शव पड़ा देख गांव और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि उनकी गर्दन पर निशान थे। मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान ग्रामीणों में चर्चा थी कि नेतराम के पास सात बीघा जमीन थी, जिसे लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि नेतराम के एक भतीजे ने हत्या करने की धमकी दी थी। इधर, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नही दी है। अब ग्राम प्रधान और चौकीदार को थाने बुलाया गया है। वह शनिवार को थाने आएंगे। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद