यूपी के बरेली स्थित भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव मिर्जापुर के भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए 11 सितंबर को पत्नी नरगिश ने अपने प्रेमी के साथ थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
2 of 6
हत्यारोपी नरगिश और रियाज उर्फ राजा
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने ही कर दी पुलिस में प्रेमी की शिकायत
बाद में प्रेमी से कुछ विवाद होने पर 15 सितंबर को नरगिश ने ही अपने प्रेमी के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर भी दी। तब संदेह होने पर पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। मामला प्रेम संबंधों का निकला। इस पर पुलिस ने प्रेमी व पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का राज उगल दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को झाड़ियों से बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 6
पत्नी नरगिश और मृत पति पप्पू
- फोटो : अमर उजाला
छह बच्चों की मां है नरगिश
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मुताबिक ग्राम फैजनगर में पिछले कई वर्षों से पप्पू (42 वर्ष) अपनी पत्नी नरगिश (35 वर्ष) व छह बच्चों के साथ मकान बनाकर रहता था। सिलाई का काम करता था। इस बीच नरगिश का ग्राम फैजनगर निवासी राजा उर्फ रियाज (25 वर्ष) से प्रेम संबंध हो गया। 10 सितंबर को पति पप्पू ने दोनों को रंगे हाथों ने पकड़ लिया था। उस वक्त प्रेमी रियाज मौके से भाग गया था। पप्पू ने पत्नी नरगिश की पिटाई भी की थी। इसके बाद दोनों ने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। नरगिश और राजा ने 11 सितंबर 2026 की रात पप्पू की सोते समय रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को छिपाने के लिए रात में ही शव बाइक पर लादकर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियां में फेंक आए।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
गांव में 12 सितंबर से पप्पू लापता होने की चर्चा पर परिजनों को गुमराह कर पत्नी नरगिश अपने प्रेमी राजा उर्फ रियाज के साथ 15 सितंबर 2026 को थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में पत्नी नरगिश व प्रेमी राजा उर्फ रियाज के बीच कुछ विवाद हो गया। इस पर नरगिश 16 सितंबर को अपने प्रेमी राजा उर्फ रियाज के विरुद्ध थाने देने पहुंची। तभी पुलिस को संदेह होने पर जांच पड़ताल करने पर दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली।
5 of 6
डर के मारे खोल दिया राज
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे बाहर आया सच
इस पर थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करने राज उगल दिया। फिर भी पुलिस को गुमराह कर गांव फैजनगर में बहगुल नदी के पुल के पास नदी के शव फेंकने की बात कही। पुलिस शुक्रवार सुबह 10:00 बजे रेस्क्यू टीम बुलाकर दोनों आरोपियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम देखकर दोनों डर गए और सच बता दिया। पुलिस टीम ने भट्ठे के पास पहुंचकर झाड़ियों से शव को बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।