फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine substations remained stalled for five hours, poles were broken at many places.

Bareilly News: पांच घंटे ठप रहे नौ उपकेंद्र, कई जगह खंभे टूटे

Fri, 18 Sep 2026 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 18 Sep 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Nine substations remained stalled for five hours, poles were broken at many places.
बरेली। तेज आंधी के साथ बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को झकझोर दिया। जगह-जगह पेड़ और डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से 11 केवी के 19 और 33 केवी के तीन खंभे टूट गए। शहर के नौ उपकेंद्रों के साथ ही देहात के फरीदपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सात बिजली उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रही। बिजली गुल होने से हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए।बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आंधी और बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी-बारिश रुकने के बाद जब आपूर्ति शुरू की गई तो फॉल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली पहुंची ही नहीं। पेट्रोलिंग के दौरान जगह-जगह खंभे गिरे मिलने के साथ ही कई जगह लाइन पर पेड़ गिरे मिले। सबसे ज्यादा असर 11 केवी लाइनों पर पड़ा। फतेहगंज पश्चिमी में आठ खंभे टूट गए। अन्य इलाकों में भी कई खंभे टूटे।
विज्ञापन

33 केवी लाइन के तीन खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति एक साथ बाधित हो गई। आंधी-बारिश के चलते सनसिटी, महानगर, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, परसाखेड़ा, सीबीगंज, सदर कैंट, हरुनगला और किला उपकेंद्र पांच घंटे ठप रहे। कर्मचारियों ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कर लाइनों को सुरक्षित किया। इसके बाद टूटे खंभों और तारों को हटाने तथा आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर में भी घंटों गुल रही बिजली

शहर के साथ फरीदपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई गांवों में शाम तक बिजली नहीं आई। अधीक्षण अभियंता देहात धमेंद्र कुमार ने बताया कि फरीदपुर रोड पर बिजली के खंभे पर पेड़ गिर गया। इसके चलते 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।


वर्जन
तेज आंधी के साथ बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। इससे सात से अधिक उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की आपूर्ति बाधित हुई। आंधी-बारिश रुकते ही टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। दोपहर बाद तक ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed