{"_id":"6aea50f44eca0ffd1f09576e","slug":"new-electricity-connections-issued-despite-outstanding-dues-bareilly-news-c-4-bly1015-1001248-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकाया होने के बाद भी जारी कर दिए नए बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकाया होने के बाद भी जारी कर दिए नए बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
बरेली। लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने के बावजूद नए कनेक्शन जारी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्युत वितरण उपखंड मीरगंज के शाही उपकेंद्र क्षेत्र में तैनात संविदा लाइनमैन ने बकायेदारों के संबंध में गलत स्थलीय रिपोर्ट लगाई। इसी वजह से कनेक्शन जारी हो गए।
विभागीय जांच में करीब 5.35 लाख रुपये की बकाया धनराशि का मामला सामने आने के बाद सभी चार पुराने बकायेदारों के परिसर में नए कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। मामले की जांच भी शुरू कराई गई है।
शाही उपकेंद्र के 33/11 केवी उपकेंद्र प्रभारी साबिर खान की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी मीरगंज को पत्र भेजा गया। मध्यांचल मुख्यालय को भी शिकायत भेजी गई। आरोप लगाया गया कि चार पुराने बिजली कनेक्शनों पर बकाया होने के बावजूद तथ्य छिपाकर उन्हीं परिसरों में दोबारा नए कनेक्शन जारी करा दिए गए।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि क्षेत्रीय संविदा लाइनमैन अजीम अहमद ने पुराने कनेक्शनों पर बकाया होने के बावजूद गलत स्थलीय रिपोर्ट लगाकर नए कनेक्शन जारी करा दिए। कुल चार कनेक्शनों पर करीब 5.35 लाख रुपये की धनराशि बकाया थी। विभागीय स्तर पर जांच के दौरान पुराने कनेक्शनों और नए कनेक्शनों का मिलान कराया गया। इसके बाद बकाया वसूली के लिए संबंधित परिसरों में जारी नए कनेक्शनों को विच्छेदित कराया गया।
--
मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद अधिशासी अभियंता को मामले की जांच दी गई है। जांच में आरोप पुष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता