फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCB raids Guldia in Mirganj, smugglers flee, 508 grams of smack recovered

Bareilly: हाईवे किनारे आलीशान कोठी में चल रहा था गैरकानूनी धंधा, एनसीबी ने मारा छापा तो बरामद हुआ ये सामान

Sat, 08 Mar 2025 09:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

दिल्ली में गिरफ्तार स्मैक तस्कर नदीम की निशानदेही पर शुक्रवार दोपहर एनसीबी की टीम मीरगंज पहुंची। टीम ने हाईवे स्थित गुलड़िया गांव में एक तीन मंजिला आलीशान कोठी पर छापा मारा।

विज्ञापन
NCB raids Guldia in Mirganj, smugglers flee, 508 grams of smack recovered
इसी कोठी में बनाई जा रही थी स्मैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मीरगंज में नेशनल हाईवे स्थित गुलड़िया गांव में एक तीन मंजिला आलीशान कोठी पर छापा मारा। यहां से स्मैक तस्कर भाग निकले, लेकिन एनसीबी को मौके से 508 ग्राम स्मैक, कई कैमिकल और स्मैक बनाने के उपकरण मिले हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में पकड़े गए एक स्मैक तस्कर गिरोह से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद सामान को एनसीबी अपने साथ ले गई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दिल्ली में गिरफ्तार स्मैक तस्कर नदीम की निशानदेही पर शुक्रवार दोपहर एनसीबी की टीम मीरगंज पहुंची। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन


मोहम्मद रफीक की है कोठी 
टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में हाईवे किनारे बनी मोहम्मद रफीक उर्फ गुड्डू की तीन मंजिला कोठी पर छापा मारा। इस दौरान रफीक और उसके साथी भाग निकले। मौके से 508 ग्राम स्मैक, 4.980 किलोग्राम सोडियम, 5.292 किलोग्राम एसिटिक एनहाईड्राइड बरामद किया गया। कुछ दिन पहले भी एनसीबी ने यहां छापा मारा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रफीक के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के सात मामले दर्ज हैं। एनसीबी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि रफीक के घर में काफी समय से स्मैक बनाने और तस्करी करने का धंधा चल रहा था। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया एनसीबी ने छापा मारा था। वहां क्या बरामद हुआ इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed