फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Natiya Kalam presented on completion of Quran

Bareilly News: कुरान मुकम्मल होने पर पेश किया नातिया कलाम

Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Natiya Kalam presented on completion of Quran
बदायूं। माहे रमजा़न उल मुबारक के चलते 26 रमजान उल मुबारक को इशा की नमाज के बाद रमजा़नपुर जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल किया गया। पेश इमाम हाफिज इस्लाम कादरी ने इबादत के साथ कुरान की तिलावत की। साथ ही गूंगे शाह की मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, छोटी मस्जिद और कर्बला मस्जिद में भी कुरान मुकम्मल हुआ। अकीदतमंद अपने घरों से सुरमा और पानी लेकर मस्जिदों में पहुंचे। पूरे महीने की तिलावत के बाद नातिया कलाम पेश किए। बाद में सलातो सलाम पेश किया और फातिहा पढ़कर तबर्रुख तक़सीम किया गया। मुल्क में अमन-चैन की दुआएं भी मांगी गई। अकीदतमंदों ने इमाम साहब को नजराना भी पेश किया। इम्तियाज, इफ्तिखार,शमशुल, सिद्दीक, भूरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


एक हजार गुना मिलता है शबे कद्र में इबादत का सवाब
सैदपुर। रमजा़न माह की शबे कद्र मंगलवार रात मनाई गई। इस रात में इबादत करने का सवाब एक हजार गुना अधिक मिलता है। मुसलमानों ने पूरी रात इबादत में मशगू़ल रह कर अल्लाह ताला से अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश की उन्नति एवं शांति के लिए दुआ की। इस दौरान पर अधिकांश मस्जिदों में तरावीह का कुरान मुकम्मल हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कस्बे की मस्जिदों पर विशेष रोशनी की गई। मस्जिद अमीर खान में तरावीह कुरान मुकम्मल पर आयोजित कार्यक्रम में ईदगाह के पूर्व पेश इमाम मौलाना शाने आलम खान ने देश की तरक्की के लिए दुआ की। मस्जिदों के इमामों का गुलपोशी कर खैरमकदम किया। हाफिज अदीब रजा, कारी नौशाद रजा खान, मौलाना शाहबाज रजा, हाफिज रिजवान नूरी, हाजी हफीज खान, जाहिद हुसैन नूरी, साहिबे आलम खान मौजूद रहे। मस्जिद खजूरी, मस्जिद दादा मियां वाली, मस्जिद रियाज उल स्वालिहीन, मस्जिद रुहुल आदि में भी तरावीह का कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मौलाना फैजान अहमद नईमी मिस्बाही ने इस रात के बारे में बताया कि इसमें अनेक ईशदूतों से क्षमा याचना की गई। इस रात में लोगों की दिली मन्नतें पूरी होती हैं। अवश्य ही वह व्यक्ति भाग्यशाली हैं, जो इस रात का लाभ उठाते हैं। इस रात में इबादत करने वालों के लिए फरिश्ते भी दुआ करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed