फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Corridor will be decorated with focus wall, construction has started

Bareilly News: फोकस वॉल से सजेगा नाथ कॉरिडोर, निर्माण शुरू

Tue, 27 May 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nath Corridor will be decorated with focus wall, construction has started
बरेली। शहर के ऐतिहासिक मंदिरों को जोड़ने वाले नाथ कॉरिडोर को फोकस वॉल से सजाया जाएगा। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से यह अहम साबित होगा। राज्य पर्यटन विकास निगम की निगरानी में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य शुरू हो गया है। अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ मंदिरों को जोड़ते हुए 32.5 किमी मार्ग का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक, फोकस वॉल को भित्ति चित्रों और नक्काशीदार शिल्प से सजाया जाएगा। शिव परिवार की कांस्य कलाकृति के दोनों ओर त्रिशूल, कलश, स्वास्तिक और पुष्प चित्रित किए जाएंगे। दूसरी डिजाइन में शिव तांडव मुद्रा में पर्वतीय पृष्ठभूमि के साथ उकेरे जाएंगे। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, रुहेलखंड विवि, सुरेश शर्मा नगर, डीडीपुरम, सौ फुटा तिराहा, जंक्शन, एयरपोर्ट, सेटेलाइट बस अड्डा, स्टेडियम सहित 19 जगहों पर फोकस वॉल का निर्माण कराया जाएगा। यह काम एक वर्ष में पूरा होने की संभावना है। साथ ही, रामलीला मैदान में कांवड़ स्थल भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम से एनओसी मिल चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed