फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nataraja will be accompanied by Nandi, while the rose will be accompanied by the marigold

Bareilly News: नंदी संग नटराज, गेंदे के साथ जुगलबंदी करेगा गुलाब

Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nataraja will be accompanied by Nandi, while the rose will be accompanied by the marigold
बरेली। इस बार महाशिवरात्रि पर शहर नव्य, भव्य और दिव्य स्वरूप में नजर आएगा। शहर के प्रवेश द्वारों पर नंदी और नटराज के दर्शन होंगे। गेंदे और गुलाब के फूलों से शहर को सजाया जाएगा। लाइटिंग और लैंडस्केपिंग के जरिये पूरे शहर को शिवमय बनाया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण इसकी तैयारियों में जुट गया है। उल्लास भरे वातावरण में भक्ति और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहरवासी इसमें अध्यात्म की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर इन तैयारियों का उद्देश्य शहर की धार्मिक विरासत को पर्यटन से जोड़ना है। अधिकारियों का मानना है कि इन प्रतिमाओं की स्थापना से शहर की एक विशिष्ट पहचान बनेगी और बाहर से आने वाले लोगों को नाथ नगरी की महिमा का अनुभव होगा। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर किला से कुतुबखाना व आलमगिरीगंज तक बाजार को सजवाया जाएगा। व्यापारी से संपर्क कर इसकी तैयारी की जा रही है। 14 से 16 फरवरी तक गेंदे व गुलाब के फूलों की सजावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से शहर आने वाले आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए इस बार का अनुभव बेहद खास होने वाला है। झुमका तिराहे पर उन्हें भगवान शिव और उनके वाहन नंदी के दर्शन होंगे। वहां नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसे महाशिवरात्रि पर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नंदी की प्रतिमा के आसपास फोटो खिंचवाने के लिए सेल्फी प्वाॅइंट तैयार किया जा रहा है। बीडीए की ओर से बनाए गए इस द्वार को अवैद्यनाथ द्वार का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रजऊ तिराहे पर भगवान नटराज की प्रतिमा और त्रिशूल के दर्शन होंगे। इससे शहर की सात नाथ मंदिरों वाली पहचान और मजबूत होगी। महाशिवरात्रि पर झुमका तिराहे और उसके आसपास डिवाइडरों पर पौधरोपण भी किया जाएगा। रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी पौधों के जरिये इस चौराहे को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले लोग भक्ति के साथ प्रकृति के सौंदर्य को भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed