फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagarnigam

तो टेंडर विधायक के आदमी को ही मिलेगा!

Wed, 07 Jan 2015 01:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 07 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
nagarnigam
अवस्थापना निधि से स्वीकृत 3.18 करोड़ के टेंडर लेने के लिए ठेकेदारों में खींचतान मची रही। सपा के एक विधायक ने शहामतगंज सब्जी मंडी में पार्किंग स्थल निर्माण के टेंडर अपने खास ठेकेदार को देने के लिए सिफारिशी फोन तक किया। टेंडर निर्धारित समय अपराह्न तीन बजे के बाद तक पड़ते रहे। चार बजे के बाद टेंडर खुलने थे। अचानक टेंडर अगले दिन खोलने की घोषणा कर दी गई। चार बजे तक टेंडरों का बक्सा सील न होने के कारण कुछ ठेकेदारों के पक्ष में रेट के हेरफेर की आशंका जतायी जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की अवस्थापना निधि से वार्ड 21 आलमगिरीगंज में बताशे वाली गली से बदरसे तक सीसी टाइल्स सड़क सुधार, गांधी उद्यान के अंदर बाहरी दीवार की मरम्मत, ग्रिल जाली और रास्ते का निर्माण, गांधी उद्यान की मेन रोड, बापू बाल वाटिका की सड़क निर्माण, बच्चों के झूले, ग्रिल, रोलिंग की रंगाई-पुताई, तिलक इंटर कालेज में 31 दुकानों का निर्माण, शहामतगंज सब्जी मंडी में पार्किंग निर्माण और चौपुला चौराहे से चौकी चौराहा तक सड़क फोरलेन के काम स्वीकृत किए जा चुके हैं। मंगलवार को नगर निगम में 3.18 करोड़ के स्वीकृत इन कामों के टेंडर डाले गए। सब्जी मंडी पार्किंग स्थल के टेंडर अपने ठेकेदार को दिलाने के लिए एक सपा विधायक ने ठेकेदार को फोन कर टेंडर लेने से मना किया। जैसे ही बाकी ठेकेदारों को ये पता चला तो वह हंगामा करने लगे। चार कामों के टेंडर पूल कराने की कोशिश अंत तक चलती रही। इंजीनियरों को टेंडर पूल कराने की योजना टालनी पड़ी। फिर भी निर्धारित तीन बजे के डेढ़ घंटे बाद तक टेंडर पड़ते रहे। ठेकेदार निविदा शर्तों के मुताबिक टेंडर तुरंत खोलने की मांग करने लगे। एक्सईएन गयूर अहमद ने एडीएम के न होने का हवाला देकर टेंडर नहीं खोले। उन्होंने बताया कि एडीएम की मौजूदगी में अगले दिन टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed