{"_id":"5d7fea948ebc3e01354998a5","slug":"nagar-nigam-portable-shop-bareilly-news-bly376386487","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टेबल शॉप प्रकरण : पीओ डूडा की जांच करेंगे जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टेबल शॉप प्रकरण : पीओ डूडा की जांच करेंगे जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंदिरा मार्केट में अवैध तरीके से पोर्टेबल शॉप रखने के मामले में डूडा के परियोजना अधिकारी रहे विनय कुमार फंसते नजर आ रहे हैं। नगर आयुक्त ने इस प्रकरण में जुलाई में डूडा के पाले में गेंद डालते हुए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में कहा था कि पोर्टेबल शॉप आवंटन के उद्घाटन कार्यक्रम के फोटो में पीओ डूडा दुकानदारों को चाबी देते नजर आ रहे हैं। लेकिन जब पीओ डूडा से खर्च का ब्योरा मांगा गया तो उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम से ही इंकार कर दिया। नगर निगम की ओर से इंदिरा मार्केट में वेंडिंग जोन का कोई प्लान स्वीकृत नहीं है। उन्होंने रिपोर्ट में पीओ डूडा की भूमिका संदिग्ध बताई थी। इस रिपोर्ट के बाद अब शासन ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
पोर्टेबल शॉप को लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी कि इंदिरा मार्केट में वेंडिंग जोन का कोई प्लान नहीं है। यहां दुकानों का आवंटन करने की कोई कार्यवाही नगर निगम ने नहीं की है। निगम के दफ्तर में इस मार्केट में पूर्व से 250 रुपये प्रतिमाह पर आवंटित 119 फड़ वालों की सूची है। जिन लोगों को नियम विरुद्घ पोर्टेबल शॉप दी गई हैं, उसमें सूची में शामिल नामों की बजाय दूसरों वेंडरों को शामिल किया गया है। नगर आयुक्त की रिपोर्ट में इसका भी जिक्र है कि 30 अक्तूबर 2018 को वेंडिंग जोन के उद्घाटन कार्यक्रम में हुए खर्च का ब्योरा मांगा गया तो पीओ डूडा ने ऐसा कोई प्रोग्राम न कराने कराने का जवाब भेजा था। नगर आयुक्त ने यह रिपोर्ट भी दी थी कि उद्घाटन कार्यक्रम नगर विकास मंत्री के साथ पीओ डूडा का भी फोटो है। इसमें वह दुकानदारों को चाबी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद राज्य शहरी आजीविका मिशन के अपर निदेशक आलोक सिंह ने डीएम को इस मामले की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
डूडा के एक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत
शासन में यह शिकायत पहुंची थी कि डूडा का एक कर्मचारी रिश्वत लेकर काम करता है। वह लंबे समय से यही कार्यरत है। शासन ने डीएम से इस मामले की भी जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।