{"_id":"5d83dce58ebc3e016e027ea4","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3768546193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आए सहायक नगर आयुक्त, मुरादाबाद कराया ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए सहायक नगर आयुक्त, मुरादाबाद कराया ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में मचे घमासान और विवादों के चलते अधिकारी यहां से दूरी बना रहे हैं। कुछ अधिकारी ट्रांसफर कराने की जुगाड़ में लगे हैं। वहीं, सहायक नगर आयुक्त के पद पर रामपुर से ट्रांसफर हुए दुर्गा शंकर गुप्ता भी यहां नहीं आए। उन्होंने अपना ट्रांसफर मुरादाबाद करा लिया है।
नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के बीच लंबे समय से घमासान मचा है। हालांकि दिखावे के लिए अब यह विवाद शांत हो चुका है लेकिन अंदरखाने घमासान जारी है। निगम में मचे इस विवाद के चलते ही अब अधिकारी यहां से दूरी बनाने लगे हैं। बुधवार को रामपुर से पीसीएस दुर्गा शंकर गुप्ता का सहायक नगर आयुक्त के पद पर यहां ट्रांसफर हुआ था। मगर बृहस्पतिवार को यह ट्रांसफर रद्द करके उन्हें मुरादाबाद भेज दिया गया। चर्चा है कि उन्होंने खुद ही ट्रांसफर करा लिया। वहीं, कर अधीक्षक शैली गुप्ता का ट्रांसफर नगर परिषद औरैया में कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को उनके ट्रांसफर के आदेश भी नगर निगम पहुंच गए।