फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly

गुलफ्शा बनीं सूरज की रोशनी: अम्मी ने की मारने की कोशिश तो छोड़ा घर, धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से रचाई शादी

Wed, 05 Jun 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 03:04 PM IST
सार

सीतापुर की गुलफ्शा धर्म परिवर्तन कर सूरज की रोशनी बन गई। उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार प्रेमी सूरज से शादी कर ली। सूरज बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात हरियाणा के पानीपत में हुई थी। 

विज्ञापन
Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
गुलफ्शा और सूरजपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर के मुस्लिम परिवार की लड़की गुलफ्शा बानो ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर लिया। गुलफ्शा अब रोशनी पाल के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार की मौजूदगी में बदायूं निवासी प्रेमी सूरज से विवाह कर लिया। 

विज्ञापन


कक्षा सात तक पढ़ीं गुलफ्शा ने बताया कि वह सीतापुर के तालगांव क्षेत्र के गांव शेखवापुर की निवासी हैं। बदायूं के कतगांव निवासी सूरज से पहली मुलाकात चार साल पहले हरियाणा के पानीपत जिले में हुई थी। सूरज एक फैक्टरी में सिलाई का काम करते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी फैक्टरी में गुलफ्शा झाड़ू-पोंछा लगाती थीं। वह गरीब परिवार की है। घर में अम्मी-अब्बू के अलावा चार और बहनें हैं। साथ काम करने के दौरान गुलफ्शा और सूरज में पहले दोस्ती हुई और बाद में वह एकदूसरे से प्यार करने लगे।

घरवालों ने की थी हत्या की कोशिश 
गुलफ्शा ने सूरज से शादी का जिक्र किया तो घरवाले नाराज हो गए। गुलफ्शा के मुताबिक अम्मी ने उसको छत से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। पिता ने कहा कि सूरजपाल से बात करना बंद न किया तो उसकी हत्या कर कहीं फेंक देंगे। 

गुलफ्शा ने खुद को बालिग बताकर मर्जी से विवाह करने की बात कही और घर से निकल आई। दोनों ने बरेली आकर विवाह कर लिया। सूरज के परिजनों के अलावा विवाह में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। गुलफ्शा ने कहा कि वह सूरज से शादी करके बेहद खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed