फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim also shouted at homes, echoed salute and voice of Azan

मुस्लिम ने भी घरों पर किया चिरागां, गूंजी सलाम व आजान की आवाज

Mon, 06 Apr 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muslim also shouted at homes, echoed salute and voice of Azan
रोशनी करते मुस्लिम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दुआइया कलाम और सलाम पढ़ कर दुनिया के लिए मांगी दुआ

विज्ञापन
बरेली। कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिया मोमबत्ती जलाने की अपील का असर मुस्लिमों में भी दिखा। तमाम लोगों ने अपने घरों पर मोमबत्तियां जला कर दुआएं मांगी। मस्जिदों से लेकर घरों तक अजान तो कहीं सलाम की आवाज भी गूंजती सुनाई दी।
खास तौर से बात करें तो अमर उजाला के पीछे सेमलखेड़ा में तमाम घरों में रोशनी दिखाई दी। इसमें जुनेद खां, यासिर, आमिर, सैय्यद फर्रुख, सैफ खान, सैय्यद जामिन, अब्दुल वसीम, सैय्यद सलीम आदि ने अपने घरों की लाइटें बंद कर मुढे़र पर मोमबत्तियां और लालटेन रोशन कीं। यहीं पर सभी ने कतारबद्ध खड़े हो कर पहले दुआइया कलाम पढ़ा और आला हजरत का सलाम पढ़ने के बाद पूरी दुनियां की हिफाजत और बीमारों की सेहत के लिए दुआ की।
विज्ञापन

इसके अलावा रुहेलखंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव नाजिम बेग ने भी अपने घर पर चिरागां किया। उन्होंने खुशबुओं के चिराग के साथ मोमबत्ती और टार्च भी रोशन किए। साथ ही कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए दुआए खैर की। इसी तरह जखीरा में सफदर अली काजमी, अजादार हुसैन काजमी, मुजफ्फर हुसैन काजमी, शानू काजमी आदि ने भी अपने घरों पर मोमबत्तियां जला कर कोरोना से निजात के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एक तरफ जहां आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने अपने घर पर अंधेरा कर मोमबत्तियों से रोशनी किया और दुआ मांगी, वहीं खन्नू मोहल्ले की रहने वाली आठ वर्षीय अदीना फातिमा ने भी मोमबत्ती रोशन कर खुदा से दुआ मांगी। राष्ट्रीय मुस्लिम महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं केपीआरसी कला केंद्र की प्रधानाचार्य नाहिद सुल्ताना ने भी दीप जला कर कोरोना से निजात की दुआ की। इसके अलावा पुराना शहर की कई मस्जिदों और घरों से आजान की आवाजें भी गूंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed