फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of two women in Badaun relatives of both are accusing each other of murder

दो महिलाओं की हत्या: दोनों के परिजन एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम हाउस पर होते-होते बचा झगड़ा

Thu, 06 Jul 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

बदायूं के उसहैत इलाके में सड़क किनारे पन्नीनुमा तिरपाल में बांधकर दो महिलाओं के शव डाल दिए। पुलिस को आशंका है कि दोनों महिलाओं की हत्या किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर की गई, बाद में तेजाब से चेहरों को बिगाड़ने के बाद उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। 

विज्ञापन
Murder of two women in Badaun relatives of both are accusing each other of murder
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन उनके परिवार वाले जरूर एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा दिया है। इस चक्कर में पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों महिलाओं के परिवार वालों में विवाद होते-होते बचा। उन्होंने एक-दूसरे के परिवार की महिलाओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहां मौजूद पुलिस ने दोनों परिवारों को अलग-अलग किया, तब कहीं मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी रुखसाना पत्नी बबलू की एक 17 वर्षीय बेटी हुमा है। रुखसाना बबलू की दूसरी पत्नी है। उसकी पहली पत्नी शमा है। उसके चार बच्चे हैं। बबलू के मुताबिक शमा मजदूरी करने नहीं जाती थी लेकिन शमा और रुखसाना में काफी प्यार था। जहां रुखसाना कोल्ड स्टोर में मजदूरी करती थी। वहां शमा घर का काम निपटाती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो महिलाओं की हत्या: कोल्ड स्टोर मालिक ने ठेकेदार रिजवाना को लगाई थी डांट, 'ऐसी मजदूर यहां न लाया करो, जो...'
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने हुमा के लिए लड़का भी देखा था। तब शमा और रुखसाना ने मिलकर उसकी शादी करने की बात कही थी। उसका कहना है कि रुखसाना के लापता होने के बाद वह मंगलवार शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी भी गया था। 

उसने पुलिस को रुखसाना के लापता होने की सूचना दी थी लेकिन उसने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। दूसरी ओर मुन्नी अपनी मां नसीम के साथ शहबाजपुर मोहल्ले में रह रही थी। उसका आठ साल का बेटा रियाज और तीन साल का बेटा शाकिब है।

बुधवार सुबह मुन्नी का शव मिलने की सूचना पर मां नसीम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची जबकि रुखसाना के परिवार से उसका पति बबलू और कई लोग आए। जहां बबलू और उसके परिवार वाले मुन्नी पर आरोप लगाने लगे। ऐसे में मुन्नी की मां नसीम ने भी रुखसाना पर कई आरोप लगाए। उसका कहना था कि रुखसाना की वजह से ही मुन्नी की जान चली गई। इस पर दोनों परिवारों के लोगों में काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

दोनों महिलाओं की कराई जाएगी डीएनए जांच
बुधवार को दोनों महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराए गए। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की गला दबाकर हत्या बताई गई। उनकी स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। इसके अलावा डीएनए जांच कराने को सैंपल लिया गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

खेड़ा बुजुर्ग और शहबाजपुर मोहल्ले की महिलाओं के निकले शव
बदायूं के उसहैत थाना इलाके के गांव बची झझरऊ के नजदीक तिरपालनुमा पन्नी में लिपटे मिले दोनों महिलाओं के शवों की बुधवार सुबह पहचान हो गई। उनमें एक महिला 30 वर्षीय मुन्नी खेड़ा बुजुर्ग और दूसरी 35 वर्षीय रुखसाना शहर के शहबाजपुर मोहल्ले की रहने वाली थीं। 

 

दोनों महिलाएं बरेली रोड स्थित राम कोल्ड स्टोर में मजदूरी पर आलू छंटाई का काम करती थीं। तीन जुलाई को मजदूरी के दौरान कोल्ड स्टोर से लघुशंका जाने की बात कहकर दोनों बाहर निकलीं थीं। वहीं से लापता हो गईं। हालांकि उनके लापता होने के संबंध में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। परिवार वाले मिलकर उन्हें खोज रहे थे।

 

उसहैत में मिले दोनों महिलाओं के शवों की पहचान हो गई है। उनके पोस्टमार्टम कराए गए हैं। अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। इस हत्याकांड की जांच को पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed