फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

नशे में धुत युवक ने ली पत्नी की जान

Sat, 26 Sep 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 26 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली/बिथरीचैनपुर। शराब पीकर झगड़ा करने के बाद सिरफिरे युवक ने हंसिये से पत्नी के पेट और नाजुक अंग पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश के पास ही बैठकर फर्श पर बह रहा खून साफ करता रहा। अचानक पहुंची महिला की छोटी बहन की सूचना पर सीओ चतुर्थ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले   लिया है।
विज्ञापन

  बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव नरियावल निवासी राजीव शर्मा बदायूं में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह शराब अधिक पीता है और अक्सर पत्नी मीनू शर्मा उर्फ सोनी को शराब पीकर पीटता था। शुक्रवार सुबह भी राजीव ने शराब पीकर पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान हंसिये से उसके पेट और नाजुक अंग पर कई वार कर हत्या कर दी। शराब के नशे में राजीव लाश के पास ही बैठकर पोंछे से फर्श पर बह रहा खून साफ करने लगा। इसी बीच दोपहर करीब बारह बजे मीनू की छोटी बहन जूली मिश्रा उसके घर पहुंच गई। खून से लथपथ लाश देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद सूचना दी गई तो सीओ चतुर्थ संतोष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राजीव को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि राजीव ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया और धारदार हथियार से उसके पेट और नाजुक अंग पर वार कर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि राजीव बेहद नशे में है, इसलिए पूछताछ में अभी वह कुछ ज्यादा नहीं बता पाया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

0
जीजा को मिले सख्त सजा
जूली मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि राजीव शराब पीकर उसकी बहन मीनू को बेहद तंग करता था। उसी ने मीनू की हत्या की है। जूली ने राजीव को सख्त सजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बेटा बोला, मैं खेलने गया था  
राजीव का दस साल का बेटा कृष्णपाल शर्मा गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। कृष्णपाल ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुबह ही वह खेलने बाहर चला गया था। जब वापस आया तो घर में भीड़ लगी थी।

0
राजीव के साफ-सुथरा न रहने पर होता था झगड़ा
आसपास के लोगों का कहना है कि राजीव का ध्यान सिर्फ शराब पीने में ही लगा रहता था। वह बेहद गंदे कपड़े पहनता था और कई-कई दिन नहाता तक नहीं था। इसी का मीनू विरोध करती थी। यहां तक कि वह उसके पास तक बैठना ठीक नहीं समझती थी। इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
0
घर में पड़ी मिली शराब और बियर की बोतल
सीओ ने बताया कि राजीव के घर से देशी शराब के दो क्वाटर और बीयर की एक बोतल पड़ी मिली है। इससे साफ होता है कि राजीव बेहद शराब पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed