{"_id":"67b06d4b0a528268d30b9fef","slug":"municipal-corporation-will-run-campaign-for-house-tax-recovery-in-bareilly-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम, कर विभाग की टीम को किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम, कर विभाग की टीम को किया गया अलर्ट
Sun, 16 Feb 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 PM IST
सार
बरेली में गृहकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
नगर निगम बरेली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वित्तीय वर्ष में महज डेढ़ माह बाकी हैं। ऐसे में गृहकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। शासन ने हर हाल में 129 करोड़ के वसूली लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बकायेदारों से गृह, जल और सीवर कर की वसूली निगम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। इसको लेकर नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को कर निरीक्षकों का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं। एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे बड़े बकायेदारों के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई भी की जाएगी। इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
अब तक सिर्फ 50 करोड़ हुई है वसूली
नगर निगम अब तक सिर्फ 50 करोड़ रुपये ही कर वसूल सका है। पार्षदों के मुताबिक बिल नहीं पहुंचने, बिलों में गड़बड़ी, डबल डिमांड और प्रॉपर्टी मैच नहीं होने से वसूली प्रभावित हो रही है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि करदाताओं से लगातार अपील की जा रही है। कर के रूप में वसूली गई रकम को शहर के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। कर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि टीम बनाकर शत-प्रतिशत रिकवरी करें।