{"_id":"663ab416942886d8a3042434","slug":"multiple-documents-on-tripping-ultra-caste-electricity-located-in-old-city-bareilly-news-c-4-vns1013-396688-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कई केंद्रों पर ट्रिपिंग, पुराना शहर में दिनभर आती-जाती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कई केंद्रों पर ट्रिपिंग, पुराना शहर में दिनभर आती-जाती बिजली
Wed, 08 May 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मतदान के दौरान भी मंगलवार को शहर के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण कटौती का सामना करना पड़ा। कई मतदान केंद्रों से भी ट्रिपिंग की शिकायतें आईं। पुराना शहर के कई इलाकों में दिनभर बिजली ने परेशान किया। नवादा शेखान, शाहदाना, सूफी टोला, कंघी टोला, कांकर टोला आदि मोहल्लों में ज्यादा समस्या रही।
मतदान के दौरान निर्बाध आपूर्ति का आदेश दिया गया था। शहर से लेकर देहात तक मतदान केंद्रों पर जेई, लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई गई। सोमवार शाम पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायतें आने लगीं। मंगलवार को मतदान के दौरान केंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्याएं आईं।
किला, कुतुबखाना, सीबीगंज, परसाखेड़ा और सिविल लाइंस क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के साथ आम उपभोक्ताओं की भी शिकायत रही। श्यामगंज के पास ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण समस्या रही। यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की गई। दो दिन पहले शाहदाना में हाईटेंशन लाइन टूटने और प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से पैदा हुई समस्या मंगलवार को भी परेशान करती रही।
विज्ञापन
डोहरा मोड, कृष्णा कॉलोनी, बिहारीपुर, ख्वाजा कुतुब इलाकों में भी ट्रिपिंग ने परेशान किया। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोकल फॉल्ट के कारण समस्या हुई, लेकिन समय रहते निस्तारण कर दिया गया।