इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
इश्क में अपने पति से बगावत कर महिला थाने पहुंची। पुलिस को उसने बताया कि उसके देवर से संबंध हैं। अब वह उसकी के साथ रहना चाहती है, लेकिन इस बात को लेकर पति प्रताड़ित करता है।
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां रिश्ते के चचेरे देवर को दिल दे बैठी। उसने पति से बगावत कर ली। इसके बाद प्रेमी के साथ पहुंच महिला ने पुलिस के सामने साफ शब्दों में कह दिया की अब वह जीयेगी और मरेगी तो देवर के साथ। प्रेमी भी उससे शादी करने को तैयार है। इसलिए पुलिस ने भी अपनी तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। महिला के पति को सलाह दी है कि वह इस मामले को पंचायत के जरिए निपटाएं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी
भाभी और देवर के प्रेम को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होने लगे। शनिवार को महिला अपने प्रेमी देवर को साथ लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसकी बात को सुना। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका काफी समय से देवर से संबंध है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। इस बात पर पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाया। इस मामले में परिवार के बैठकर आपसी सहमति से निपटाने की सलाह दी है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।