फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 18 thousand people got the vaccine

18 हजार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

Sat, 24 Jul 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
More than 18 thousand people got the vaccine
बरेली में सेटेलाइट बस स्टेशन पर कोरोना की जांच कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केंद्रों पर 105 सत्र आयोजित, 101 फीसदी हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
बरेली। कोरोना टीकाकरण के चल रहे अभियान में शुक्रवार को 45 पार के लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। 65 सौ के लक्ष्य के सापेक्ष 6610 लोग वैक्सीन लगवाने केंद्र तक पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोवाक्सिन की दूसरी डोज के लिए पांच सौ लक्ष्य के सापेक्ष 665 लोग प्रतिरक्षित हुए।
बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फन सिटी के सामने सिटी विस्तार के पास टीकाकरण कैंप लगाया। इसमें 212 लोग प्रतिरक्षित हुए। उधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. केपी सिंह के संरक्षण में शिविर आयोजित हुआ, जो डीएसडब्ल्यू और एनएसएस ईकाई के तत्वावधान में लगा। केंद्र के नोडल अधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि शाम तक 40 लोग प्रतिरक्षित हुए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया शनिवार को उस्मान अंसारी मार्केट जगतपुर, रुहेलखंड विवि, पाल छात्रावास शास्त्री नगर, जिला जेल आदि जगहों पर वर्कप्लेस के तहत शिविर लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

तबादला निरस्त न हुआ तो होगा आंदोलन

बरेली। पिछले दिनों शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए तबादले का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने तबादला निरस्त न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। सीएमओ कार्यालय पर संगठन के महामंत्री विनय सिंगटोरिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर तबादलों को निरस्त करने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय का कहना है कि सभी का तबादला नियमों को ताक पर रखकर हुआ है। जिसकी वजह से वह और उनका परिवार मानसिक तौर पर परेशान है। उधर, कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते सीएमओ कार्यालय में सभी विभागीय कार्य प्रभावित रहे। विभिन्न जन्म, मृत्यु, दिव्यांग आदि प्रमाण पत्र के कार्य, मेडिक्लेम, आयु परीक्षण आदि कार्यों के लिए लोग भटकते रहे। इस दौरान नीलम, राजेन्द्र, कमल बहादुर, वैभव, विशाल रस्तोगी, राकेश, भुवन पांडे, मंजू, कमला, मीनाक्षी शर्मा, मोनिका, राजेश, मोहित राय, फरीद अहमद आदि कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो

भीड़ देख सीएमएस का चढ़ा पारा, थमाया नोटिस

बरेली। जिला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए शुक्रवार को बड़ी तादाद में अभ्यर्थियों के पहुंचने से कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हो गया। हंगामे की स्थिति देख सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अभ्यर्थियों को क्रमवार लाइन में लगकर सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों द्वारा कोई आपत्ति न जताने पर सीएमएस ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed