फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 150 tourists visited Chuka Beach in Pilibhit tiger reserve on Sunday

Pilibhit News: जल, जंगल और जानवर देखने वाले सैलानियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बढ़ाई रौनक

Mon, 16 Jan 2023 07:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 07:16 AM IST
सार

महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच की खूबसूरती सैलानियों को खूब लुभाती है। यही वजह है कि पिछले दस दिनों से ठंड का असर बढ़ने के बाद भी सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ। रविवार को चूका बीच में 150 से अधिक सैलानी पहुंचे। 

विज्ञापन
More than 150 tourists visited Chuka Beach in Pilibhit tiger reserve on Sunday
चूका बीच की सैर करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुट्टी का दिन और धूप के साथ ठंडी हवाएं, ऐसे में सैलानी खूबसूरत जगाहों पर समय बिताने की सोचते हैं। अधिकांश सैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन स्थल भी खूब पसंद आता है। यही वजह है कि रविवार को सैलानियों की आमद से चूका बीच में दिनभर रौनक रही। खूबसूरत नजारे को देखने के साथ मोटर बोट से शारदा डैम की सैर और जंगल में विचरण करते बाघ के दीदार कर सैलानी गदगद हुए। रविवार को करीब डेढ़ सौ सैलानियों ने चूका बीच की सैर की।

विज्ञापन

ठंड में कम नहीं हुआ उत्साह

महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच की खूबसूरती सैलानियों को खूब लुभाती है। यही वजह है कि पिछले दस दिनों से ठंड का असर बढ़ने के बाद भी सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ। रोजाना करीब सौ सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने पहुंचते रहे। रविवार को संख्या में इजाफा देखा गया। सुबह की शिफ्ट में जंगल घूमने के लिए कई सैलानी पहुंचे। शाम को संख्या और भी बढ़ गई। 

विज्ञापन

जंगल सफारी का उठाया आनंद

मुस्तफाबाद से जंगल सफारी वाहन को बुक कर सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। जनपद के अलावा बरेली, शाहजहांपुर के सैलानियों की आमद हुई। सैलानियों ने चूका बीच पहुंचकर खूबसूरत हटों को करीब से निहारा। इसके अलावा मोटरवोट से शारदा सागर डैम की सैर की। सुबह की शिफ्ट में सैलानियों को बाघ के भी दीदार हुए। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि रविवार को करीब डेढ़ सौ सैलानियों ने जंगल की सैर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed