फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   monk burned alive after fire broke out in cottage in badaun

यूपीः आशियाना बना श्मशान, झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला साधु

Sun, 09 Dec 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 09 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
monk burned alive after fire broke out in cottage in badaun
साधु की झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

साधु रघुनाथ के लिए आशियाना ही श्मशान भूमि बन गया। शुक्रवार रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रहे साधु की जिंदा जलकर मौत हो गई। सुबह लोग उधर टहलने पहुंचे तो उन्होंने झोपड़ी की राख में साधु का जला हुआ शव देखा। पुलिस चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात कह रही है।  

विज्ञापन


करीब 65 वर्षीय रघुनाथ उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बची का निवासी था। वह साधु बन गया था। चचेरे भाई राजेंद्र की माने तो रघुनाथ छह भाई थे, जिनमें चार की मौत हो चुकी है जबकि रघुनाथ के बड़े भाई अपने परिवार के साथ हैदराबाद में मजदूरी आदि करके अपना परिवार चला रहे हैं। यहां रघुनाथ ने गांव के बाहर खेत में अपनी झोपड़ी डाल ली थी। उसके चारों ओर से बाजरे के पुले लगा लिए थे। उसके नाम तीन बीघे जमीन का पट्टा था। 
विज्ञापन


वहीं, झोपड़ी के बराबर में चूल्हा जलाकर खाना बनाता था। उसी झोपड़ी के बराबर में एक मंदिर का निर्माण भी शुरू करा दिया था। राजेंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह गांव वाले उधर गए, तो झोपड़ी की राख पड़ी देखी। उसमें साधु रघुनाथ का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि साधु कुछ समय से बीमार चल रहा था। शुक्रवार रात उसने चूल्हा जलाकर खाना बनाया होगा, या फिर झोपड़ी में अलाव से आग लगी होगी। उसे झोपड़ी से निकलने का मौका नहीं मिला होगा और उसकी जलकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद साधु के शव को गांव वालों के हवाले कर दिया गया। गांव वाले ही रघुनाथ के शव का अंतिम संस्कार करेंगे।


साधु की झोपड़ी गांव के बाहर थी। वहीं एक मंदिर भी बनवा रहे थे। घटनास्थल के हालात को देखते हुए लग रहा है कि चूल्हे या अलाव से झोपड़ी में आग लगी होगी। साधु कुछ दिन से बीमार थे। इससे उनकी झोपड़ी में ही जलकर मौत हो गई।
- राजीव कुमार, एसओ उसहैत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed