फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monitor embankments to prevent flooding

Bareilly News: बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की निगरानी करें

Tue, 19 Aug 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Monitor embankments to prevent flooding
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस में बैठक करके दिए निर्देश, सिंचाई विभाग की कार्यशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बरेली। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की निगरानी करने के साथ ही सतर्कता दिखाएं। वह सर्किट हाउस में सिंचाई और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कहीं कोई तटबंध क्षतिग्रस्त हो रहा है तो तत्काल ठीक कराते हुए लोगों को खतरे से बचाएं। जल शक्ति मंत्री ने अभियंताओं से गंगा, रामगंगा और सहायक नदियों के जल स्तर की जानकारी ली। कहा कि नदियां भले ही खतरे के निशान से नीचे हैं पर बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है। अभियंताओं ने उन्हें बताया कि बाढ़ खंड ने जिले में आबादी को बाढ़ से बचाने के लिए नौ परियोजनाओं पर काम कराए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता शारदा एचएन सिंह ने बताया कि जिले में तटबंध सुरक्षित हैं और बाढ़ से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा नहर शरद कुमार सिंह भी शामिल हुए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और जल निगम के अभियंताओं की भी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद जल संसाधन मंत्री ने इज्जतनगर स्थित सिंचाई विभाग की कार्यशाला का निरीक्षण किया। कार्यशाला में विभिन्न बैराजों में प्रयुक्त द्वारों के फेब्रिकेशन का काम होता है। मंत्री ने इस काम को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, जल निगम के अभियंताओं से उन्होंने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के आदेश दिए। ब्यूरो

जिले में दो तटबंध, दोनों सुरक्षित
जिले में 15.42 किलोमीटर लंबा गौटिया मोहर सिंह और 15.20 किलोमीटर लंबा भगवानपुर- रुकुमपुर तटबंध सिंचाईं विभाग ने बाढ़ से निबटने के लिए बनाया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि दोनों तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed