फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeeds accused shot dead in bareilly

Bareilly News: घर के दरवाजे पर बैठे दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पीड़िता के पिता पर आरोप

Wed, 31 Jul 2024 09:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

बरेली के फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुष्कर्म का आरोपी था। जेल से जमानत पर बाहर आया था। परिजनों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
misdeeds accused shot dead in bareilly
मृतक टिंकू के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में मंगलवार रात करीब 11 बजे दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना पुलिस रात एक बजे तक घटना से अनजान बनी रही। 

विज्ञापन


मीरापुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके भाई टिंकू के खिलाफ पांच साल पहले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया था। काफी समय से वह बाहर रहकर ठेला-रेहड़ी लगाता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। 
विज्ञापन


सीने में लगी गोली 
मंगलवार रात 11 बजे टिंकू घर के दरवाजे पर बैठा था। परिवार के अन्य सदस्य छत पर थे। आरोप है कि इसी दौरान दुष्कर्म पीड़िता का पिता वहां पहुंचा। उसने तमंचे से टिंकू के सीने पर गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन छत से नीचे आए तो आरोपी दूसरी गोली मारने के लिए तमंचे में कारतूस डाल रहा था। परिजनों को देखकर वह भाग गया। खून से लथपथ टिंकू जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक और हत्यारोपी अनुसूचित जाति के हैं।

पुलिस को देर रात तक नहीं हुई जानकारी 
धर्मपाल का कहना है कि उनके भाई को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया गया था। टिंकू को अस्पताल ले जाने के चक्कर में वह पुलिस को सूचना नहीं दे सके। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है। जिस पर आरोप लगाया जा रहा है, वह गांव में नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed