{"_id":"5ff3617d8ebc3e3e77198f95","slug":"minor-kidnapped-and-sexual-harassment-in-moving-car-at-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में दरिंदगी, पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में दरिंदगी, पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार
Tue, 05 Jan 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना इलाके के एक गांव से अनुसूचित जाति की एक किशोरी और उसकी रिश्तेदार एक बालिका का रविवार रात अपहरण कर लिया गया और चलती कार में किशोरी से दरिंदगी की गई। घर वालों के साथ ही पुलिस ने पीछा करके दो लड़कों को पकड़ लिया।
अपहरण कस्बे के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी अपनी चचेरी बहन की बेटी का हुआ। भांजी कक्षा एक में पढ़ती है। किशोरी के पिता के मुताबिक वे दोनों रविवार रात नौ बजे घर के बाहर बने शौचालय गई थीं। वहां पहले से कस्बे की बीसलपुर रोड का रहने वाला फैजल पुत्र वजीरुद्दीन कार लिए खड़ा था।
उसने किशोरी और उसकी भांजी को साथियों को मदद से जबरन पकड़कर कार में डाल लिया। तभी किसी काम से बाहर निकली किशोरी की भाभी ने यह सब होते देख लिया तो शोर मचाया। इस पर फैजल उन दोनों को कार से लेकर भाग गया। किशोरी के भाई ने पीछा किया लेकिन तब तक कार काफी आगे जा चुकी थी।
विज्ञापन
ऐसे में भाई ने फरीदपुर कस्बे में रहने वाले अपने चाचा को फोन से जानकारी देते हुए कस्बे में कार रोकने को कहा। कार कस्बे में रेलवे फाटक पर पहुंचने के बाद बुखारा रोड पर ले जाई गई। वहां चाचा ने रोकना चाहा तो उनकी गाड़ी में टक्कर मारता हुआ फैजल भाग निकला।

इस बीच परिजन से सूचना मिलने के बाद तलाश में जुटी पुलिस ने घारमपुर पुलिया के पास कार रोक ली। किशोरी और भांजी कार में ही मिल गईं, फैजल और उसके एक साथी को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि चलती कार में उससे दरिंदगी की गई।
सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि फिलहाल किशोरी को फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है, विवेचना में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई जाएगी। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि भांजी को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।