फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Asim Arun said BJP votes were cut at every Polling booth in Kannauj

UP: मंत्री असीम अरुण बोले- कन्नौज में हर बूथ पर काटे गए थे भाजपा के वोट, अखिलेश यादव ने लिया लाभ

Mon, 18 Aug 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 11:37 AM IST
सार

मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलावर है। इस बीच मंत्री असीम अरुण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज के हर पोलिंग बूथ पर भाजपा के वोट काटे गए। इसका लाभ अखिलेश यादव ने लिया है। 

विज्ञापन
Minister Asim Arun said BJP votes were cut at every Polling booth in Kannauj
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी सरकार में मंत्री एवं कन्नौज विधायक असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। असीम अरुण ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोई भी बूथ ऐसा नहीं बचा, जहां भाजपा के वोट न कटे हों। हर जगह 10-15 लोग ऐसे मिले, जिनके वोट काट दिए गए थे। चुनावी प्रक्रिया में निश्चित रूप से गड़बड़ी है। कहां पर कौन लाभ ले रहा है, यह नहीं पता है। लेकिन कन्नौज में अखिलेश यादव ने जरूर इसका लाभ लिया है। बड़ी संख्या में हमारे वोट कटे हुए थे और गलत वोट उसकी जगह जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन


विश्व हरेला महोत्सव का किया शुभारंभ 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग असीम अरुण रविवार को बरेली पहुंचे थे। उन्होंने यहां आईएमए भवन सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर सातवें विश्व हरेला महोत्सव का शुभारंभ किया। असीम अरुण ने कहा कि उत्तराखंड समाज ने पर्यावरण संरक्षण को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्नौज और बरेली में वन्य क्षेत्र चयनित कर वहां बंदरों समेत अन्य पशुओं को स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से ही प्रकृति के प्रति किए गए जाने-अनजाने पापों का प्रायश्चित संभव है। मुख्य वक्ता गोपाल आर्य ने पेड़ों की घटती संख्या को एक संकट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: इस शहर में तीन दिन बंद रहेंगे 10 स्कूल-कॉलेज, 20 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

वन मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर 
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया। महोत्सव के दौरान पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को मंच से सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed