फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten schools and colleges will remain closed for three days in Bareilly due to urs

UP News: इस शहर में तीन दिन बंद रहेंगे 10 स्कूल-कॉलेज, 20 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

Mon, 18 Aug 2025 07:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 07:14 AM IST
सार

बरेली में 18 अगस्त से तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज हो रहा है। इसके मद्देनजर शहर के 10 स्कूल कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे। वहीं 20 अगस्त को सभी शिक्षक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
ten schools and colleges will remain closed for three days in Bareilly due to urs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 18, 19 और 20 अगस्त को शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, उर्स में बड़ी संख्या में मुरीदों (श्रद्धालुओं) के आगमन की संभावना है, जिससे शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसको देखते हुए शहर के 10 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


ये स्कूल रहेंगे बंद 

  • इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज
  • एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज
  • कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज
  • खलील उमा विद्यालय
  • एसवी इंटर कॉलेज
  • डीएवी कालीचरण उमा विद्यालय
  • रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज
  • तिलक इंटर कॉलेज
  • पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 

20 अगस्त को सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद 
उर्स के अंतिम दिन 20 अगस्त को शहर में स्थित यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थान, तकनीकी कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई और पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यदि किसी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या अन्य किसी शिक्षण संस्थान में पूर्व निर्धारित परीक्षा पहले से तय है, तो वह अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन 
बरेली में उर्स-ए-रजवी पर देश-विदेश से आने वाले जायरीन की बड़ी संख्या को देखकर यातायात पुलिस ने तीन दिन का रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन सोमवार से बुधवार तक प्रस्तावित उर्स की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। भारी और हल्के वाहनों के कई रास्ते इससे प्रभावित रहेंगे। पुराना रोडवेज बस अड्डा भी बंद रहेगा। बसों का संचालन सेटेलाइट स्टैंड से किया जाएगा।

संबंधित खबर- उर्स-ए-रजवी: बरेली में सोमवार से तीन दिन डायवर्जन, पुराना रोडवेज बस अड्डा भी रहेगा बंद; देखें रूट प्लान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed