{"_id":"6562abff28ef233ddb096f86","slug":"men-molest-doctor-daughter-near-police-post-in-bareilly-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पुलिस चौकी के पास डॉक्टर की बेटी से छेड़खानी, बेटे को बेल्ट से पीटा; कार छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पुलिस चौकी के पास डॉक्टर की बेटी से छेड़खानी, बेटे को बेल्ट से पीटा; कार छोड़कर भागे आरोपी
Sun, 26 Nov 2023 07:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:53 AM IST
सार
डॉक्टर के पुत्र-पुत्री कार से बटलर प्लाजा के गेट नंबर दो के पास आए थे। यहां कार सवार लड़कों ने डॉक्टर की बेटी से छेड़खानी कर दी। विरोध पर उनके बेटे की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में चौकी चौराहा पुलिस चौकी के पास बटलर प्लाजा गेट के सामने कार निकालने को लेकर डॉक्टर की बेटी से शनिवार रात छेड़खानी की गई। तीन आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़कर खींचा। उसके भाई की बेल्ट से पिटाई कर दी। भीड़ आगे आई तो आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात सात बजे रामपुर गार्डन निवासी डॉक्टर के पुत्र-पुत्री कार से बटलर प्लाजा के गेट नंबर दो के पास आए थे। वह अपनी कार खड़ी कर अंदर दुकान पर गए। वहां से लौटकर कार निकालने की कोशिश की तो पीछे दूसरी कार खड़ी थी। उन्होंने कार में बैठे लड़कों से उसे हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
नशे में थे लड़के
आरोप है कि लड़के नशे की हालत में थे, वे कार नहीं हटा रहे थे। विरोध करने पर कार से उतरे तीनों लड़कों ने भाई-बहन से अभद्रता कर दी। युवती का हाथ पकड़कर खींचा और उसके भाई को बेल्ट से पीट दिया। आसपास के लोग मदद के लिए आगे बढ़े तो आरोपी कार छोड़कर भाग गए। कोतवाल डीके शर्मा ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
युवती की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने तीनों लड़कों का हुलिया भी पुलिस को बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि घटनाक्रम के आधार पर तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल को निर्देश दिए हैं कि तत्परता से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाए।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि घटनाक्रम के आधार पर तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल को निर्देश दिए हैं कि तत्परता से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाए।