{"_id":"6699bc02a5a08f181c018299","slug":"members-met-the-mayor-demanding-opening-of-officers-club-bareilly-news-c-4-bly1015-441742-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑफिसर्स क्लब खुलवाने की मांग को लेकर महापौर से मिले सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑफिसर्स क्लब खुलवाने की मांग को लेकर महापौर से मिले सदस्य
विज्ञापन
बरेली। ऑफिसर्स क्लब (एलन क्लब) को खुलवाने के लिए क्लब के सदस्य बृहस्पतिवार को महापौर से मिले। महापौर उमेश गौतम ने डीएम से वार्ता कर जल्द ही क्लब खुलवाने का आश्वासन दिया।
एलन क्लब की लीज खत्म होने पर इस बंद करा दिया गया था। नगर निगम ने यहां ताला लगाकर कब्जा ले लिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने क्लब को खुलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए। तब तय हुआ कि क्लब को दूसरे नाम से खोला जाएगा। इसके बाद एलन क्लब का नाम ऑफिसर्स क्लब रखा गया। सदस्यों की कमेटी बनाई गई, लेकिन अभी तक क्लब कागजों से बाहर नहीं निकल सका। बृहस्पतिवार को क्लब के सदस्य महापौर से मिले। क्लब के सदस्य अमित सरपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे डीएम व महापौर के बीच वार्ता होगी।
प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है ऑफिसर्स क्लब
ऑफिसर्स क्लब को खुलवाने को लेकर अंदरखाने राजनीति भी खूब हो रही है। बताया जा रहा है कि क्लब खुलवाने का श्रेय लेने के चक्कर में ताले नहीं खुल पा रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि एक नेता क्लब खुलवाने के पक्ष में नहीं हैं। संवाद