{"_id":"5d224e098ebc3e6ca8681ce8","slug":"meeting-bareilly-news-bly367758988","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी यूनियन: अंजू सिंह अध्यक्ष, हेमंत को महामंत्री पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी यूनियन: अंजू सिंह अध्यक्ष, हेमंत को महामंत्री पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय एलपीजी वितरक संघ की बैठक में वितरकों ने एलपीजी यूनियन की निष्क्रियता का मुद्दा उठाते हुए यूनियन की कमेटी का गठन किया। इसमें अंजू सिंह को अध्यक्ष, हेमंत शर्मा को महामंत्री, उत्कर्ष भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, राहुल यादव, गजेंद्र सिंह, हरीश गंगवार, अनुज सिंह को उपाध्यक्ष और अमन गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इससे पहले एलपीजी वितरकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जबरन प्रत्येक ट्रक में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई के मुद्दे पर कहा गया कि ऑयल कंपनियां बिना मांग व्यवसायिक सिलेंडर सप्लाई कर रही हैं जिन पर वितरकों को प्रति सिलेंडर दो से तीन सौ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के वितरक सर्वाधिक प्रभावित हैं। वितरकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन होटलों, बरातघरों में शादी पार्टियों में घरेलू गैस का इस्तेमाल होता है उन पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।