फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Measles-rubella vaccination will resume after Ramadan, preparations complete

Bareilly News: रमजान के बाद फिर शुरू होगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण, तैयारी पूरी

Mon, 16 Mar 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Measles-rubella vaccination will resume after Ramadan, preparations complete
बरेली। पिछले माह स्कूल आधारित टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने रमजान के बाद मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का दावा है कि अगली मुहिम में सौ फीसदी लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

स्कूल आधारित टीकाकरण की रिपोर्ट पर गौर करें तो 3,17,849 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके लिए 2,936 सत्र हुए लेकिन कई सत्रों में स्वास्थ्यकर्मी बच्चों का इंतजार करते रहे। लक्ष्य के सापेक्ष 1,22,236 बच्चों को टीका लगा। 1,95,613 बच्चे टीकाकरण से छूट गए।
विज्ञापन

डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, कई स्कूलों में परीक्षा के चलते बच्चों को टीका लगाने पर परिजन सहमत नहीं हुए थे। अभिभावकों से सहमति पत्र भी मांगा था। हालांकि, सरकारी स्कूलों के बच्चों में उपस्थित 90 फीसदी बच्चे प्रतिरक्षित हुए और निजी स्कूलों में कम टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीजल्स-रूबेला से बचाता है महज एक टीका
डॉ. प्रशांत के मुताबिक एमआर वैक्सीन के एक टीके से मीजल्स और रूबेला के प्रति प्रतिरक्षा मिलती है। दोनों संक्रामक वायरल बीमारियां हैं। समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा हो सकती हैं। इसलिए सरकार निशुल्क टीकाकरण संचालित करती है। बताया कि वर्ष 2024 में मीजल्स के चार और रूबेला के आठ मरीज मिले। 2025 में मीजल्स के 14 और रूबेला के तीन वहीं, 2026 में मीजल्स के चार और रूबेला के दो मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed